Carrot Juice Benefits: गाजर खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। गाजर के मीठेपन को लेकर चिंतित ना हो, क्योंकि इसमें शुगर बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं। गाजर का सेवन आप सलाद एवं जूस के रूप में कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है। गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो कि आंखों की दुरुस्ती के लिए आवश्यक होता है, जिसका प्रयोग आप सूप बनाने, हलवा बनाने, सब्जी बनाने इत्यादि में कर सकते हैं। इसका सेवन त्वचा और आंखों दोनों के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा की चमक को बरकरार रखता है।
हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है गाजर का जूस
गाजर के फायदे-
- गाजर के नियमित सेवन से आप अन्य कई रोगों को खुद से दूर रखते हैं जैसे गाजर में पाए जाने वाला विटामिन सी आपके चोट या घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है।
- गाजर में beta-carotene पाया जाता है, जिससे व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होती है। गाजर के सेवन से ह्रदय से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें carotenoid पाया जाता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है।
- गाजर में विटामिन के (Vitamin K) पाया जाता है। यह घाव के समय खून के थक्के बनाने में मदद करता है। इसकी वजह से चोट के समय शरीर से रक्तस्राव में कमी आती है।
- गाजर के प्रतिदिन सेवन से खून में शर्करा की मात्रा बैलेंस रहती है। गाजर में मौजूद पोटैशियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखते हैं और डायबिटीज की समस्या को दूर रख पाते हैं।
गाजर का जूस शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करता है, जो कि हमारी बॉडी की मांसपेशियों, हड्डियों और दांतो के लिए बेहद आवश्यक है। इसके अलावा इसमें पाये जाने वाले खास तत्व कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं। गाजर के नियमित सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी दूर रखने में सहायता मिलती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
