मॉडर्न लाइफस्टाइल में खान-पान की गलत आदतें हमारी सेहत को अंदर ही अंदर खोखला कर रही हैं। खासकर, हमारे पीने की आदतों में शामिल कुछ चीजें हमारे दिल और शरीर के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं, इसको लेकर वैस्कुलर और थोरैसिक सर्जरी के जाने-माने विशेषज्ञ डॉ. जेरेमी लंदन ने लोगों को आगाह किया है। डॉ. जेरेमी साफ कहते हैं कि अगर वे अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ खास चीजों से तौबा करनी होगी।
स्वस्थ दिल के साथ लंबा जीवन चाहिए तो आज ही इस एक ड्रिंक से कर लें तौबा (Photo: iStock)
अपने सोशल मीडिया के जरिए स्वास्थ्य संबंधी सलाह देने वाले डॉ. जेरेमी लंदन ने चार ऐसी चीजों की लिस्ट बनाई है, जिनसे वे व्यक्तिगत रूप से पूरी तरह दूर रहते हैं। इनमें स्मोकिंग, शराब और रिफाइंड-मैदे से बनी चीजों के अलावा एक ऐसी आम ड्रिंक भी शामिल है, जिसे आजकल लोग बड़े चाव से पीते हैं।
डॉ. लंदन ने सॉफ्ट ड्रिंक्स यानी कोल्ड ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड फैंसी ड्रिंक्स, को 'लिक्विड डेथ' का नाम दिया है। उनका साफ कहना है कि लोग इन ड्रिंक्स का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। हाई-कैलोरी और अत्यधिक शुगर वाली ये ड्रिंक्स शरीर में चुपचाप कई बीमारियों को न्यौता देती हैं, जिसके बारे में आम लोगों को अंदाजा भी नहीं होता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: क्या शरीर में कॉलेस्ट्रॉल वाकई खतरनाक होता है? एक्सपर्ट ने दिया जवाब
सिर्फ डॉ. लंदन ही नहीं, दूसरे हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी यह मानते हैं कि अधिक मात्रा में सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन मेटाबॉलिक बीमारियों, दिल की गंभीर बीमारियों और यहां तक कि कैंसर के खतरे को भी बढ़ा सकता है। इन ड्रिंक्स में शुगर के साथ ही कई तरह के आर्टिफिशियल कलर्स, फ्लेवरिंग्स, प्रिजर्वेटिव्स और स्टेबलाइजर्स होते हैं, जो लंबे समय तक शरीर में इकट्ठा होकर जहर का काम करते हैं।
हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन की यह चेतावनी हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि स्वाद के चक्कर में हम अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। अगर आप भी अपने दिल को तंदुरुस्त रखना और लंबी उम्र जीना चाहते हैं, तो आज ही इन हानिकारक सॉफ्ट ड्रिंक्स से दूरी बना लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: खाने का सामान खरीदते समय जरूर दें इन बातों का ध्यान
एक्सपर्ट के बारे में
डॉ. जेरेमी लंदन (Dr Jeremy London) 25 से अधिक वर्षों के अनुभव वाले एक बोर्ड-सर्टिफाइड कार्डियोवैस्कुलर सर्जन (हृदय रोग विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने ऑगस्टा यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज ऑफ जॉर्जिया से एमडी (MD) की डिग्री प्राप्त की है। उनका मुख्य ध्यान जीवनशैली (लाइफस्टाइल), निवारक चिकित्सा (प्रिवेंटिव मेडिसिन) और साक्ष्य-आधारित दीर्घायु (एविडेंस-बेस्ड लोंगेविटी) के तालमेल पर है।
Note: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और यह किसी भी पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य स्थिति या चिकित्सीय प्रश्न के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
