World TB Day 2023: क्या टीबी से संक्रमित महिलाएं गर्भ धारण कर सकती हैं ? एक्सपर्ट से जानिए

  • Written by: प्रणव मिश्र
  • Updated Mar 24, 2023, 07:09 AM IST

World TB Day 2023: जननांग टीबी या जेनिटल ट्यूबरकुलोसिस (Genital tuberculosis) टीबी महिला जननांगों को प्रभावित करता है। यह महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकता है; क्योंकि यह फैलोपियन ट्यूब (Fallopian tubes), गर्भाशय ग्रीवा (Cervix), अंडाशय (Ovaries), गर्भाशय (Uterus) या योनि (Vagina) को प्रभावित कर सकता है।

Female genital tuberculosis: टीबी का नाम सुनते ही कई लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। टीवी फेफड़ों की बीमारी है लेकिन यह पूरा सच नहीं है। जेनिटल ट्यूबरक्लोसिस (Genital tuberculosis) तब होती है जब फेफड़ों से माइकोबैक्टीरियम प्रजनन पथ या प्रजनन प्रणाली के किसी भी हिस्से में पहुंच जाता है। महिलाओं में यह रोग बांझपन का कारण बन सकता है।

Genital Tuberculosis

Genital Tuberculosis: क्या टीबी इनफर्टिलिटी या प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन का कारण बन सकती है? (Image: istockphoto)

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल BLK के चेस्ट एवं रेस्पिरेटरी विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉक्टर संदीप नायर ने टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से बातचीत में बताया कि महिलाओं में जेनिटल ट्यूबरक्लोसिस एक बैक्टीरियल इन्फेक्शन है। जो महिलाओं की फर्टिलिटी में होता है और यह महिलाओं में बांझपन से जुड़ा होता है। खास बात यह है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण नहीं होते हैं। सबसे आम कारण माइकोबैक्टीरियम का फेफड़ों के माध्यम से प्रजनन मार्ग में प्रवेश करना है।

End of Feed