क्या वाकई विटामिन बी12 की अधिकता हो सकती है? डॉक्टर से जानें इसकी ओवरडोज के नुकसान

Can Excess Vitamin B12 Cause Toxicity: बहुत से लोगों में जब ब्लड टेस्ट किया जाता है, तो उनके रक्त में विटामिन बी12 का स्तर बढ़ा हुआ आता है, इसको लेकर लोग काफी परेशान हो जाते हैं और अक्सर पूछते हैं कि क्या यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? इस लेख में डॉक्टर से जानें।

Can Excess Vitamin B12 Cause Toxicity: विटामिन बी12 हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक विटामिन माना जाता है। नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने, डीएनए बनाने और शरीर में खून बनाने में इसकी बहुत अहम भूमिका होती है। यह शारीरिक कमजोरी और थकान दूर रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा, भी इस विटामिन के शरीर में कई फंक्शन हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि विटामिन बी12 से भरपूर फूड्स डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। बहुत से लोग विटामिन बी12 और अन्य जरूरी विटामिन प्राप्त करने के लिए मल्टीविटामिन कैप्सूल या गोलियां भी लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, विटामिन बी12 का अधिक स्तर सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सिर्फ जरूरत के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं क्या विटामिन बी12 की अधिकता या इसके कारण शरीर में टॉक्सिसिटी भी हो सकती है? साथ ही, शरीर में हाई विटामिन बी12 के कारण क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं? इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने डॉ. प्रियंका सहाराव (MBBS-LHMC, MD. Medicine And DM. Neurology- AIIMS Delhi) से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Can Excess Vitamin B12 Cause Toxicity

Can Excess Vitamin B12 Cause Toxicity

क्या विटामिन बी12 की टॉक्सिसिटी हो सकती है- Can Excess Vitamin B12 Cause Toxicity In Hindi

बहुत से लोगों में जब ब्लड टेस्ट किया जाता है, तो उनके रक्त में विटामिन बी12 का स्तर बढ़ा हुआ आता है, इसको लेकर लोग काफी परेशान हो जाते हैं और अक्सर पूछते हैं कि क्या यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है? डॉ. प्रियंका की मानें तो विटामिन बी12 वॉटर सोल्युबल यानी पानी में घुलनशील विटामिन है। इसका अर्थ है कि यह विटामिन हमारे फैट सेल्स में स्टोर नहीं होता है। चूंकि यह विटामिन फैट में स्टोर नहीं होता है, तो जब यह अधिक मात्रा में भी हमारे शरीर में जाता है, तो इसके कारण टॉक्सिसिटी नहीं हो सकती है। यह हमारी किडनी और यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकलता रहता है।

End of Feed