क्या बालों को डाई करने से हो सकता है कैंसर? जानें हाल ही में आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट आज मौजूद हैं। जो न केवल बालों बल्कि आपकी खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खूबसूरती बढ़ाने वाला ये काम आपकी सेहत को खराब सकता है। आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

फैशन और सुंदरता के इस दौर में बालों की खूबसूरती भी काफी मायने रखती है। जिसको बढ़ाने के कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स मौजूद हैं। जिसमें स्ट्रेटनिंग, कर्लिंग और हेयर डाई जैसी चीजें शामिल हैं। हेयर ट्रीटमेंट खासतौर पर महिलाओं को काफी पसंद होता है, लेकिन आज पुरुष के बीच हेयर ट्रीटमेंट काफी आम हो गए हैं। यदि आप भी अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए हेयर ट्रीटमेंट लेना चाहते हैं। तो आपको हमारा ये लेख ध्यान से पढ़ना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे बालों को रंग कराना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। जी हां कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो, सैलून में किए जाने वाले ये हेयर ट्रीटमेंट्स कैंसर जैसा जानलेवा बीमारी की वजह बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

hair color side effects

बाल रंगने के लिए केमिकल का इस्तेमाल

रिपोर्ट की मानें तो बालों को डाई करने में जिस रंग का प्रयोग किया जाता है उसमें केमिकल जैसे अमोनिया और पैराफिन शामिल हैं। जो हमारी त्वचा में प्रवेश करके कोशिकाओं को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। शोध में यहां तक कहा गया है कि ये केमिकल हमारी हेल्दी कोशिकाओं को मारकर कैंसर सेल्स को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके कारण लोगों को ब्रेन और थ्रोट कैंसर का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है।

End of Feed