हेल्थ

7 दिन में चाहिए फ्लैट टमी तो तो जरूर करें ये 4 एक्सरसाइज, मोटे पेट की जगह जल्दी दिखने लगेंगे एब्स

Belly Fat Cutter Exercise: मोटे पेट से छुटकारा पाना बहुत ही मुश्किल भरा काम है। जिसके लिए हम तरह-तरह के प्रयास करते हैं। यदि आप इसके लिए जिम जाकर और डाइट करके थक चुके हैं तो आपको हम 4 एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। जो आपको बैली फैट से जल्द निजात दिला सकती हैं।

Image

how to lose fat

खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के चलते मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। इसमें भी बैली फैट एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रहा है। बाहर निकला हुआ पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है, बल्कि यह आपके लिए कई तरह की बीमारियों का भी कारण बनता है। पेट में चर्बी जमा होने से आपको डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों होने लगती हैं। यदि आप इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आज हम आपको रोजाना करने वाली 4 एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। ये एक्सरसाइज आपको बैली फैट से जल्द छुटकारा दिला सकते हैं।

1. प्लैंक

प्लैंक जिसे कुंभकासन भी कहा जाता है, पेट कम करने का कारगर उपाय है। जिसे आप रोज सुबह खाली पेट कम से कम 1 मिनट तक करने का अभ्यास करें। प्लैंक आपके शरीर को टोन करके पेट की चर्बी को तेजी से छांटने का काम करता है।

2. क्रंचेस

क्रंचेस आपके पेट पर जमा चर्बी की परत को तेजी से कम करने में कारगर एक्सरसाइज है। 1-2 वार्म अप एक्सरसाइज के बाद आप कम से कम 2 मिनट तक क्रंचेस का अभ्यास कर सकते हैं। ये आपको एक्स्ट्रा बैली फैट से छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ ही ये आपको एब्स बनाने में काफी मदद करता है।

3. माउंटेन क्लाइंबिंग

माउंटेन क्लाइंबिंग यानी पहाड़ पर चढ़ने वाली स्थिति पेट के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज में से एक है। यह आपके पेट के साथ-साथ आपके कंधे, हाथ और छाती जैसे अंगों को भी स्लिम और ट्रिम करने का काम करती है। इसके साथ ही कैलोरी बर्न करने के लिए भी ये कारगर अभ्यास है।

4. स्किपिंग

बैली फैट को कम करने के लिए स्किपिंग यानी रस्सी कूदना एक कारगर एक्सरसाइज है। ये एक बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज है, जो आपके पेट को फ्लैट बनाने का काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना एक्सरसाइज के लास्ट में आपको 2-4 मिनट स्किपिंग जरूर करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article