डायबिटीज में क्यों रामबाण है बिर्रा रोटी, क्या हैं बुंदेलखंड की इस देसी रेसिपी के फायदे

Birra Roti Benefits In Hindi: बुंदेलखंड की पारंपरिक बिर्रा रोटी आज फिर चर्चा में है। गेहूं, जौ और चने के आटे से बनने वाली यह देसी रोटी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, ज्यादा फाइबर और भरपूर पोषण के कारण यह ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है। जानें कैसे बनती है बिर्रा रोटी और क्या कहते हैं इसके हेल्दी फायदे।

Birra Roti Benefits In Hindi: डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारी बन चुकी है। ऐसे में लोग अपने रोज के खाने में ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत भी संभालें। बुंदेलखंड की पारंपरिक बिर्रा रोटी इसी वजह से चर्चा में है। गेहूं, जौ और चने के आटे से बनने वाली यह देसी रोटी गांवों में सालों से खाई जाती रही है। अब इसे ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। खास बात यह है कि इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

बिर्रा रोटी रोटी के डायबिटीज में फायदे

बिर्रा रोटी रोटी के डायबिटीज में फायदे

बुंदेलखंड की पारंपरिक बिर्रा रोटी क्या है?

बुंदेलखंड की यह खास रोटी गेहूं, जौ और चने के आटे को मिलाकर बनाई जाती है। यह साधारण रोटी से थोड़ी मोटी होती है और तवे पर धीमी आंच में सेंकी जाती है। गांवों में इसे पौष्टिक और ताकत देने वाला भोजन माना जाता है।

End of Feed