Broccoli Benefits: पेट संबंधी बीमारियों से दूर रखती है ब्रोकली, रिसर्च में हुआ खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2023, 04:57 PM IST

Broccoli Benefits: अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने पाया कि ब्रोकली में जो अणु होते हैं उन्हें ‘एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर लिगैंड्स’ कहते हैं और ये अणु प्रोटीन के एक किस्म एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) को छोटी आंत की परत पर जोड़ते हैं।

Broccoli Benefits: अनुसंधानकर्ताओं ने उस प्रक्रिया का खुलासा किया है जिसकी मदद से ब्रोकली (Broccoli) छोटी आंत की परत की सुरक्षा में मदद करती है और चूहों में रोग पनपने की संभावना रोकती है। अमेरिका में पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी ने इस बात के ठोस सबूत पेश किए हैं कि क्यों ब्रोकली, पत्ता गोभी और अंकुरित ब्रसेल्स (गोभी के जेमीफेरा कल्टीवेर समूह का एक सदस्य) जैसी सब्जियां सामान्य सेहतमंद भोजन का हिस्सा होने चाहिए।

Broccoli, Health Benefits of Broccoli, Broccoli  Benefits

Broccoli Benefits: पेट संबंधी बीमारियों में रामबाण है ब्रोकली।

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने पाया कि ब्रोकली में जो अणु होते हैं उन्हें ‘एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर लिगैंड्स’ कहते हैं और ये अणु प्रोटीन के एक किस्म एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) को छोटी आंत की परत पर जोड़ते हैं। अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि छोटी आंत की परत पर इस प्रक्रिया से कई गतिविधियां शुरू होती हैं जो आंत की कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को प्रभावित करती हैं। ये निष्कर्ष ‘लेबोरेटरी इन्वेस्टिगेशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

End of Feed