Neha Sharma Added Ice Bath To Her Fitness Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया। विडियो में एक्ट्रेस आइस बाथ लेती नजर आ रही हैं। इसके लिए एक्ट्रेस एक बाथ टब में बर्फ के पानी में कुछ मिनटों के लिए लेटी रहीं, उसके बाद उन्होंने इसको लेकर अपना एक्सपीरियंस भी शेयर की। उन्होंने बताया कि ऐसा करने से उनकी बॉडी रिलैक्स हुई और वह काफी अच्छा महसूस कर रही थीं। आपको बता दें कि आइस बाथ मांसपेशियों की ऐंठन को दूर करने और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। अगर आप नियमित आइस बाथ लेते हैं, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। जो लोग जिम में वर्कआउट करने के बाद या लंबे समय तक शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के बाद थकान और मांसपेशियों में ऐंठन का सामना करते हैं, ऐसे लोगें के लिए आइस बाथ बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। बर्फ के पानी में रहने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं, इस लेख में जानें।
आइस बाथ लेने के फायदे - Ice Bath Benefits In Hindi
आपको बता दें कि आइस बाथ शरीर के लिए एक तरह की थेरेपी होती है, जिसमें व्यक्ति को 5-10 मिनट बाथ टब में बर्फ के पानी में रखा जाता है। जब आप आइस बाथ लेते हैं, तो इससे आपके शरीर का तापमान बहुत कम हो जाता है। पेट और कोर की मांसपेशियों की ओर ब्लड फ्लो बढ़ा देता है। लेकिन आइस बाथ लेने के बाद फिर से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है और ब्लड फ्लो भी सामान्य हो जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं जैसे,
- आइस बाथ लेने से फोकस बढ़ता है
- यह मांसपेशियों की सूजन कम करता है
- यह शरीर में ऐंठन और दर्द से राहत देता है
- इससे व्यक्ति के मूड में सुधार होता है
- गर्मी के प्रभाव को कम करता है
- नर्वस सिस्टम को एक्टिव और ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है
अगर आप भी अक्सर मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन जैसी स्थितियों का सामना करते हैं, शारीरिक रूप से काफी थकान और आलस्य का सामना करते हैं, तो आपके लिए आइस बाथ काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
