Boiled Food Benefits in Hindi (उबला खाना खाने के फायदे): अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट फॉलो करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, ऐसे में दाल, सब्जी का सेवन एक नियंत्रित मात्रा और तरीके से करना भी जरूरी होता है। अगर आप भी वेट लॉस करना चाह रहे हैं या फिर शरीर में किसी जरूरी तत्व की कमी पूरी करना चाहते हैं। तो ऐसे में एक्टर और क्रिकेटर्स वाली डाइट आपके बड़े ही काम की हो सकती है। जिसमें साधारण से खाने को उबालकर खाया जाता है, बता दें कि, मामूली सी सब्जियों को भी अगर उबालकर खाया जाए तो उससे होने वाले फायदे बहुत शानदार होते हैं। उबले हुए आलू से लेकर अंडे, सब्जियां आदि तक उबालकर खाने से उसके अंदर का पोषण 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। यहां देखें उबला खाना खाने के फायदे, कौन सी सब्जियां उबालकर ही खाना चाहिए।
Foods that you must boil before Eating
उबली हुई चीजें बेशक ही स्वाद में बहुत अच्छी न लगे लेकिन उनसे होने वाले फायदे बहतु ही ज्यादा शानदार होते हैं। कई बार हम उबालने के बजाय सब्जियां फ्राई कर लेते हैं, लेकिन बता दें कि मामूली सी सब्जियां भी जब उबालकर बनाई जाती हैं, तो उनसे मिलने वाले पोषण का स्तर दुगना हो जाता है।
आलू
अक्सर माना जाता है कि, आलू खाने से मोटे होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है, दरअसल तले हुए आलू खाने से मोटे होते हैं वहीं अगर आप आलूओं को उबालकर खाएं तो उनमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है।
अंडा
अंडे को भी उबालकर खाना अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होता है और जब उसे उबाल दिया जाता है तो उसका पोषण और बढ़ जाता है।
हरी सब्जियां
उबली हुई हरी सब्जियां जैसे बीन्स आदि भी सेहत के लिए रामबाण मानी जाती हैं। उबली सब्जियां आपकी आंत की सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। ग्रीन बीन्स विटामिन के और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। जिससे आपके शरीर की हड्डियां बहुत मजबूत होती हैं।
इसी के साथ साथ दाल चावल, कॉर्न, ब्रॉकली, पालक भी उन सब्जियों की लिस्ट में शामिल हैं। जिन्हें उबालकर ही खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। तो अगर आप वेट लॉस से लेकर शरीर में प्रोटीन, कैल्शियम आदि की कमी को दूर करना चाह रहे हैं, तो इन चीजों को उबालकर खाना आपके लिए शानदार हो सकता है।
