खून में क्यों बढ़ जाता है यूरिक एसिड, कब बनने लगता है जोड़ों में दर्द की वजह, कब ले लेता है गठिया का रूप, किन लोगों को होता अधिक खतरा, कैसे कर सकते हैं बचाव

Uric Acid badhne ke karan : खून में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाने से हमारे शरीर में तरह-तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं यूरिक एसिड क्यों बढ़ने लगता है। इसके अलावा किन लोगों को इसका खतरा अधिक होता है, साथ ही जानिए कैसे कर सकते हैं इससे बचाव?

Why Uric Acid Increase in Body : आज हम बहुत से लोगों को जोड़ों के दर्द से परेशान देखते हैं। जिसकी वजह से वह उठने-बैठने और चलने फिरने तक में समस्याओं का सामना करते हैं। जॉइंट्स में कभी-कभी दर्द होना आम बात है लेकिन यह दर्द लंबे समय से लगातार बना हुआ है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि यह दर्द आपके शरीर में पनप रही एक गंभीर बीमारी का कारण होता है। जी हां खून में जब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है, तो इससे 'हाइपरयूरिसीमिया' नाम का रोग हो जाता है। इस रोग के सबसे अहम लक्षण की बात करें तो इसमें आपके जॉइंट्स में काफी दर्द रहने लगता है। क्योंकि आपके खून में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। आइए जानते हैं क्यों बढ़ने लगता है यूरिक एसिड का लेवल और कब ये गठिया का कारण बन जाता है। डॉक्टर से जानिए किन लोगों को होता है यूरिक एसिड का ज्यादा खतरा और कैसे कर सकते हैं इससे बचाव। आइए जानते हैं विस्तार से...

Uric Acid

यूरिक एसिड बढ़ने के कारण - Causes of High Uric Acid in Hindi

हमारे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल क्यों बढ़ने लगता है? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए हमने बात की Dr. Abhishek Kumar Consultant, Physician Bhardwaj Hospital, Noida से उन्होंने हमें बताया कि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने का कारण प्यूरीन नाम का केमिकल होता है। जो हमारे खाने द्वारा शरीर में पहुंचता है। जब हम प्रोटीन फूड्स का सेवन करते हैं, तो उससे प्यूरीन नाम का तत्व निकलता है, जिसे हमारी किडनी लगातार फिल्टर करके शरीर से बाहर करती रहती है। लेकिन जब हमारी किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है या हमारे खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाता है, तो शरीर में प्यूरीन बढ़ने लगता है। जो यूरिक एसिड में बदलकर हमारे शरीर में जमा होने लगता है। आइए जानते हैं शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण...

End of Feed