Black Salt for Weight Loss: पेट की चर्बी और मोटापे की छुट्टी कर देगा काला नमक, वेट लॉस में है मददगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 12:49 PM IST

Black Salt for Weight Loss: दि आप काला नमक रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह पाचन को बेहतर कर आपको हेल्दी रखने में कारगार साबित होता है। वजन घटाने में भी काला नमक मदद करता है।

Black Salt Benefits for Weight Loss: सफेद नमक के साथ काला नमक रसोई में आसानी से मिल जाता है। यह नमक ना केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है। यदि आप काला नमक रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह पाचन को बेहतर कर आपको हेल्दी रखने में कारगार साबित होता है। इसका उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक दवाईयों में किया जा रहा है। काला नमक में आयरन और मिनरल्स काफी मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह ना केवल पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। वजन घटाने में भी काला नमक मददगार है।

Black Salt for Weight Loss: पेट की चर्बी और मोटापे की छुट्टी कर देगा काला नमक, वेट लॉस में है मददगार

वजन कम करने में होता है सहायक

काला नमक वजन कम करने में मददगार होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि नमक का सेवन अधिक करने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में वजन को कम करने के लिए आप काले नमक का सेवन कर सकते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है जो आपके वजन को कम करने में मददगार होता है।

End of Feed