हेल्थ

फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं भाग्यश्री, 55 की उम्र में बरकरार है 25 सा नूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 7, 2024, 09:11 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 55 की उम्र में भी वो फिटनेस गोल्स सेट कर रही हैं। ऐसे में जानिए एक्ट्रेस का क्या है फिटनेस मंत्र।

Image

Bhagyashree fitness mantra

भाग्यश्री किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं। 90 के दशक में फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री आज भी करोड़ों के दिलों पर राज करती हैं। भाग्यश्री 55 साल की हो चुकी हैं लेकिन उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। 55 की उम्र में भी एक्ट्रेस फिटनेस गोल्स सेट करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। उनके इंस्टा पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। भाग्यश्री अक्सर फैंस के साथ अपना फिटनेस मंत्र शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आज हम जानेंगे कि भाग्यश्री की फिटनेस का राज है और कैसे 55 की उम्र में 25 सा नूर बरकरार रखी हुई हैं।

भाग्यश्री अपनी #TuesdayTipsWithB सीरीज के जरिए अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ फिटनेस मंत्र शेयर करती रहती हैं। ऐसे में जानिए एक्ट्रेस का फिटनेस मंत्र।

पानी वाली सब्जियां

भाग्यश्री अक्सर सब्जियों के फायदे के बारे में बात करती रहती हैं। उनका कहना है कि हमारे शरीर में 70 फीसदी पानी है जो हमारे शरीर से बहुत सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही आप उन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं जिसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए आप लौकी, पालक, टमाटर, पत्तागोभी, खीरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

छाछ

भाग्यश्री का मानना है कि छाछ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। छाछ पेट को ठंडक पहुंचाता है। छाछ में विटामिन बी, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।

अनार

स्किन की देखभाल के लिए वो अनार का सेवन करती हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। महिलाओं की सेहत के लिए अनार बेहद फायदेमंद माना जाता है। भाग्यश्री का मानना है कि अनार स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। ऐसे में सभी को इसका सेवन करना चाहिए।

इमली

भाग्यश्री को इमली खाना बेहद पसंद है। इमली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

वर्कआउट

भाग्यश्री डाइट के साथ साथ वर्कआउट भी करती हैं। एक्ट्रेस रोजाना घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। वेट ट्रेनिंग से लेकर कार्डियो तक, एक्ट्रेस सभी तरह के एक्सरसाइज करती हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article