क्या आपकी भी उड़ गई है रातों की नींद? तो सोने से पहले करें ये 5 योगासन, बिस्तर पर जाते ही आने लगेगी नींद

Yoga For Good Sleep In Hindi: नींद की कमी से सेहत को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। यह चिंता, तनाव और डिप्रेशन आदि का कारण भी बन सकती है। आप मेडिटेशन और नियमित योग का अभ्यास करके नींद से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में जानें कौन से योगासन हैं बेस्ट।

Yoga For Good Sleep In Hindi: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें रात को ठीक से नहीं आती है? देर रात उल्लू की तरह जागते हैं और नींद के दौरान बार-बार आंख खुलती रहती है? तो आपको बता दें कि ऐसा अनिद्रा के कारण हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली नींद बहुत आवश्यक है। जब कोई व्यक्ति रात में ठीक से नहीं पाता है, तो उसे सुबह मॉर्निंग सिकनेस, सिरदर्द, बहुत थकान और आलस्य के साथ-साथ दिनभर गुस्सा आता है। उनका स्वभाव दिन भर चिड़चिड़ा रहता है और वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं। लंबे समय तक रात को नींद न आने की समस्या के कारण संपूर्ण मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यह एंग्जायटी, तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मेडिटेशन और नियमित योग का अभ्यास करके आप नींद से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ ऐसे योगासन भी हैं, जिनका अभ्यास अगर आप रात को बिस्तर पर जाने से पहले करें, तो आपको बिस्तर पर जाते ही झटपट नींद आ सकती है। इस लेख में हम आपको रात में अच्छी नींद के लिए 5 योगासन बता रहे हैं।

Best Yoga For Good Sleep

Best Yoga For Good Sleep

रात में अच्छी नींद के लिए योग- Yoga Poses For Better Sleep In Hindi

1. आनंद बालासन

इस आसन का अभ्यास करने से तनाव दूर होता है और खुशी की भावना बढ़ती है। जो लोग एंग्जायटी या तनाव से ग्रस्त रहते हैं और नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं, उनके लिए यह मुद्रा बहुत लाभकारी है। इससे उन्हें जल्दी सोने और अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है।

End of Feed