सर्दियों में रोज करें सूर्यनमस्कार का ये खास आसन, सेहत को मिलेंगे एक-दो नहीं अनेकों लाभ

Yoga For Winters : सर्दियों के दिनों में रोजाना योगासन करने की सलाह आपको दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा योगासन आपके लिए असरदार होगा। आज हम आपको सूर्य नमस्कार के आसनों में शामिल अश्वसंचालन के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Yoga For Winters : शारीरिक और मानसिक समस्याओं का समाधान योगासन में छिपा है। फिर बात सर्दियों में होने वाली तकलीफों की हो तो आसनों को इग्नोर नहीं किया जा सकता है। ऐसे ही एक आसन का नाम है अश्वसंचालनासन, जिसके अभ्यास से कई समस्याओं की छुट्टी की जा सकती है। सर्दियों का मौसम आते ही जोड़ों में दर्द, पीठ में जकड़न और शरीर में ठंड लगने की शिकायत आम हो जाती है। ऐसे में रोजाना अश्वसंचालनासन के अभ्यास से इन समस्याओं से काफी राहत मिलती है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा भी इस आसन को सर्दियों में विशेष रूप से उपयोगी बताता है।

Yoga for Winters

Yoga for Winters

अश्वसंचालनासन को हाई लंग पोज भी कहते हैं। यह एक ऐसा आसन है जिसमें शरीर घोड़े की तरह आगे-पीछे खिंचता है, इसलिए इसे अश्व (घोड़ा) संचालनासन कहते हैं।

End of Feed