हेल्थ

कब्ज का होगा जड़ से सफाया पेट होगा मिनटों में साफ, बस आज से फॉलो करें ये देसी नुस्खा, डाइजेशन के लिए रामबाण

कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे आज बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। जिसके पीछे खानपान और लाइफस्टाइल दोनों ही जिम्मेदार होते हैं। यदि आप कब्ज के लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको इसका एक देसी नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिससे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Image

home remedy for constipation

Photo : iStock

कब्ज एक ऐसी समस्या बनती जा रही है जिसका सामना लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी जरूर करता ही है। हालांकि यह समस्या आमतौर पर सामान्य रूप में की होती है, लेकिन इसका समय रहते इलाज न किया जाए तो और इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है। दुनिया भर की कुल आबादी के लगभग 22% लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित होते हैं। लेकिन शर्म के चलते वह अपनी इस समस्या को सभी के सामने बता नहीं पाते हैं। लेकिन इस समस्या का समय रहते इलाज करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपको कब्ज को से निजात दिला सकता है।

कब्ज का घरेलू इलाज

क्या आप जानते हैं कि कब्ज का पक्का इलाज किशमिश साबित हो सकती है। जी हां इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 10-15 किशमिश को रात भर भिगोने के लिए रख दें। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को पीने के बाद किशमिश को चबाकर खा लें। फाइबर से भरपूर किशमिश आपके पेट को एकदम साफ कर सकती हैं। जिससे आपको कब्ज की समस्या से निजात मिलती है।

किशमिश के और फायदे

  1. किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में होता है, जो इसे खून की कमी को दूर करने में कारगर बनाता है। जिससे एनीमिया जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
  2. किशमिश में विटामिन-सी और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स जैसे विटामिन पाए जाते हैं। ये दोनों ही विटामिन हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं।
  3. किशमिश में मौजूद पोटेशियम आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  4. किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके कैंसर जैसे रोग से बचाव करते हैं।
  5. किशमिश में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-ई, और एंटीऑक्सीडेंट हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article