Best Drink To Lower Cholesterol: क्या आप 40 की उम्र पार कर चुके हैं और आपकी आंखों के पास हल्के पीले पैच बनने लगे हैं? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए। ये ज़ैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) कहलाते हैं और ये शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। हार्मोन और गट हेल्थ एक्सपर्ट डायटीशियन मनप्रीत कालरा बताती हैं कि अगर सही वक्त पर ध्यान दिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल को नेचुरली कंट्रोल किया जा सकता है। उनका कहना है कि एक खास "रेड डिटॉक्स ड्रिंक" अगर लगातार 30 दिन तक सुबह खाली पेट पिया जाए, तो ये शरीर से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को बाहर निकालने में मदद कर सकती है।
Best Drink To Lower Cholesterol
इस खास ड्रिंक से होगा फायदा
डायटीशियन मनप्रीत कालरा, जो हार्मोन और गट हेल्थ एक्सपर्ट हैं, बताती हैं कि ये रेड डिटॉक्स ड्रिंक पूरी तरह नैचुरल है और इसमें ऐसी चीज़ें शामिल की गई हैं जो शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में मदद करती हैं। इससे ना सिर्फ हार्ट हेल्थ सुधरती है बल्कि लीवर और गट हेल्थ भी बेहतर होती है।
इन चीजों से बनती है ये रेड ड्रिंक
इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए,
- 1 टेबलस्पून कटा हुआ कच्चा चुकंदर – ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखता है
- ¼ टीस्पून ताज़ा हल्दी – सूजन घटाती है और LDL ऑक्सीडेशन रोकती है
- ¼ टीस्पून ताज़ा अदरक – नैचुरली कोलेस्ट्रॉल कम करती है
- ½ कप पानी – मिक्स करने के लिए
- ½ नींबू का रस – लीवर डिटॉक्स करता है
- एक चुटकी काली मिर्च और एक चुटकी लाल मिर्च (कायेन) – अब्जॉर्प्शन और ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं
- 1 टीस्पून भीगे हुए सब्जा बीज – फाइबर से भरपूर होते हैं और कोलेस्ट्रॉल सोखने में मदद करते हैं
बनाने का तरीका
सबसे पहले चुकंदर, हल्दी, अदरक और पानी को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें। फिर इसे चाहें तो छान लें। अब इसमें नींबू का रस डालें, ऊपर से काली मिर्च, लाल मिर्च और सब्जा बीज मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और ताजा ही सुबह खाली पेट पी जाएं।
क्या फायदे मिलेंगे इस ड्रिंक से?
कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स नैचुरली कम होते हैं
खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) ऑक्सिडेशन से बचाव होता है
लीवर की सफाई होती है और बाइल प्रोडक्शन सुधरता है
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और लिपिड मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
ज़ैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) जैसे पीले पैच समय के साथ हल्के हो सकते हैं
शरीर को एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का अच्छा डोज़ मिलता है
कब और कैसे पिएं ये ड्रिंक
डायटीशियन मनप्रीत कालरा का कहना है कि इस ड्रिंक का सबसे अच्छा असर तब होता है जब इसे सुबह खाली पेट पिया जाए। ये शरीर को दिनभर डिटॉक्स मोड में रखती है और धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करती है।
नोट: ये ड्रिंक घरेलू उपाय है, किसी भी मेडिकल कंडीशन में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
