हेल्थ

Best Drink For Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है ये 5 ड्रिंक्स, काबू में रहेगा Blood Sugar level

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 18, 2023, 02:01 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की संख्या इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों डायबिटीज (Diabetes) एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं।

Image

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है ये 5 ड्रिंक्स (Source:istock)

Drinks for Diabetes: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की संख्या इन दिनों लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों डायबिटीज (Diabetes) एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। डायबिटीज में मरीजों (Diabetes Patient)का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है जिससे मरीजों को प्यास लगना या पेशाब आना, थकान, वजन घटना, और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर लंबे समय तक डायबिटीज (Diabetes) का इलाज ना कराया जाए तो कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। गर्मियों के मौसम में ब्लड शुगर लेवल (Blood suagr level) को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि रिजल्ट्स ना मिलने पर उन्हें काफी निराशा होती है।

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अक्सर खान पान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज (Diabetes) मरीजों को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम होता है क्योंकि इस लिस्ट में आने वाली चीजें ब्लड शुगर (Blood sugar) नहीं बढ़ाती हैं। डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को मीठे या कैलोरी से भरे पेय पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। गर्मियों में लोग पीठे पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level) कंट्रोल में रहेगा।

Blood Sugar level कंट्रोल करे ये ड्रिंक्स

पानी पिएं

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। भरपूर मात्रा में पानी पीने से एक्स्ट्रा ग्लूकोज पेशाब के जरिए बाहर निकल सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

नींबू पानी

डायबिटीज के मरीजों के लिए नींबू पानी भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

वेजिटेबल जूस

गर्मियों में लोग अक्सर फ्रूट जूस का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप वेजिटेबल जूस का सेवन करें। सब्जियों का रस पीने से आपको ब्लड शुगर लेवल काबू मेंमदद मिल सकती है।

नारियल पानी

नारियल का पानी बेहतरीन हेल्दी ड्रिंक है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में बहुत कारगर है।

छाछ

छाछ डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बढ़िया ड्रिंक है क्योंकि इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स, कम फैट और कम कैलोरी होती है जो ब्लड शुगर को करता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article