Benefits Of Walking 30 Minutes Daily In Hindi: आपने अक्सर लोगों को सुबह या शाम के समय वॉक करते देखा होगा। बहुत से लोग सुबह की सैर करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग भोजन के बाद 10-15 मिनट की सैर करते हैं। ऐसा करने से भोजन के बेहतर पाचन में मदद मिलती है। आपको बता दें कि सेहत के लिहाज से पैदल चलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि जब सेहत की बात आती है, तो पैदल चलना रनिंग की तुलना में अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। यह एक बेहतरीन एरोबिक एक्सरसाइज है, जिसका नियमित अभ्यास करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं।
Benefits Of Walking 30 Minutes Daily
हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉक्टर शिखा सिंह की मानें तो रोज सिर्फ 30 मिनट वॉक करने से स्वास्थ्य में चमत्कारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रोज पैदल चलने के कई स्वास्थ्य लाभ बताएं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
रोज 30 मिनट वॉक करने के फायदे - Benefits Of Walking Daily For 30 Minutes In Hindi
वेट लॉस
शरीर की चर्बी कम होगी और फ्लैट बैली पाने में मदद मिलेगी। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की कैलोरी बर्न करने की रफ्तार तेज होती है।
शुगर रहेगी कंट्रोल
रोज पैदल चलने से डायबिटीज की बीमारी को रिवर्स करने में मदद मिलेगी। जो लोग पहले से डायबिटीज के जोखिम में हैं या प्रीडायबिटिक हैं, यह भविष्य में उनमें डायबिटीज के विकास के खतरे को कम कर सकता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार
वॉक करने से शरीर मे लिपिड के स्तर में सुधार करने में मदद मिलती है। यह रक्त में फैट के संतुलन को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होगा और गड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा।
बीपी रहेगा कंट्रोल
पैदल चलने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं और नसों में दबाव कम होता है।
मानसिक स्वास्थ्य सुधारे
रोज पैदल चलना मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का सबसे आसानी और प्रभावी तरीका है। इससे चिंता और तनाव जैसी मानसिक स्थितियों से राहत मिलती है।
आएगी अच्छी नींद
जिन लोगों को रात में नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए वॉक करना बहुत लाभकारी है। इससे रात में अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने में मदद मिलती है। रात में नींद न आने की समस्या दूर होती है।
डाइजेशन करे बूस्ट
पैदल चलने से पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद मिलती है और पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। यह कब्ज, अपच और ब्लोटिंग आदि से बचाव में मदद करता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
रोज वॉक करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। यह आपको बरसात के मौसम में वायरल फ्लू और संक्रमण से बचाने में मदद करता है।
