Moringa Powder Benefits For Weight Loss in Hindi : प्रकृति ने हमें ऐसी कई चीजें प्रदान की हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। ये कई दवाओं और सप्लीमेंट्स से अधिक सेहत को लाभ पहुंचाती हैं। मोरिंगा का पौधा भी प्रकृति का एक वरदान है, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसकी पत्तियां, तने और डंडी सभी को प्रयोग कई औषधि और सप्लीमेंट्स में किया जाता है। मोरिंगा में कई जरूरी पोषक तत्व और औषधीय गुण भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे सहजन और ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए मोरिंगा पाउडर बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। वजन घटाने के लिए यह एक प्राकृतिक सप्लीमेंट है, जो तेजी से वेट लॉस में मदद करता है। वजन घटाने के लिए मोरिंगा के फायदे और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..
मोटापा कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर के फायदे- Moringa Powder Benefits For Weight Loss in Hindi
जैसे कि हमने शुरुआत में ही बताया, मोरिंगा पाउडर में शरीर के लिए जरूरी कई विटामिन और मिनरल्स होते हैं, यह कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस और आयरन आदि का बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा इसमें कई औषधीय गुण जैसे आइसोथियोसाइनेट और नियाजिमिनिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, बायोएक्टिव प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो कई तरह से मोटापा कम करने में योगदान देते हैं। मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस कम होता है।
यह फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करता है, जो शरीर में चर्बी बढ़ाने में योगदान देते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिसे अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में भी मोरिंगा पाउडर लाभकारी है। इसके सेवन से भूख कंट्रोल रहती है और अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी नहीं होती। जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। मोरिंगा पाउडर को स्वस्थ डाइट का हिस्सा बनाकर आसानी से वजन घटाया जा सकता है।
मोटापा कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन कैसे करें- How To Use Moringa Powder For Weight Loss in Hindi
वजन घटाने के लिए आप मोरिंगा पाउडर को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप एक चम्मच मोरिंगा पाउडर अपनी करी या सब्जी आदि में डाल सकते हैं, रोटी के आटे में डाल सकते हैं, गर्म पानी के साथ सीधे तौर पर ले सकते हैं या फिर हर्बल चाय में मिलाकर पी सकते हैं। आप अपने शेक और स्मूदी आदि में भी मोरिंगा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं और तेजी से वजन घटा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
