हेल्थ

फलों के ऊपर छिड़ककर खाएं चुटकी भर दालचीनी पाउडर, रोज ऐसे फल खाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Sprinkle Cinnamon Powder On Fruits Benefits In Hindi: फलों के ऊपर दालचीनी पाउडर डालकर खाना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। फल खाने के अपने अनेक फायदे हैं, ये फाइबर और कई जरूरी विटमिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इस लेख में जानें इनके फायदे विस्तार से।

Image

Sprinkle Cinnamon Powder On Fruits Benefits

Photo : Shutterstock.com

Sprinkle Cinnamon Powder On Fruits Benefits In Hindi: दालचीनी एक शक्तिशाली मसाला है। आयुर्वेद में इस जड़ी-बूटी को कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर करने के लिए प्रयोग किया जाता है। भोजन को एक बेहतरीन स्वाद और खुशबू प्रदान करने के साथ-साथ यह सेहत को भी कई फायदे देता है। आपने अक्सर लोगों को इसका प्रयोग दाल और करी आदि में करते देखा होगा, इसके अलावा बहुत से लोग इसे चाय, शेक और स्मूदी आदि में मिलाकर पीना भी पसंद करते हैं। वहीं, बहुत से लोग सलाद और फलों के ऊपर भी दालचीनी का पाउडर छिड़ककर खाते हैं। फलों के ऊपर दालचीनी पाउडर डालकर खाना सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। फल खाने के अपने अनेक फायदे हैं, ये फाइबर और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, लेकिन अगर आप फलों के ऊपर दालचीनी ऊपर डालकर खाते हैं, तो इनके फायदे कई गुणा अधिक बढ़ जाते हैं। इस लेख में हम आपको फलों के ऊपर दालचीनी पाउडर डालकर खाने के फायदे बता रहे हैं।

फलों पर दालचीनी पाउडर डालकर खाने से मिलेंगे ये फायदे- Sprinkle Cinnamon On Fruits Benefits In Hindi

बेहतर होता है पाचन

बहुत से लोगों के फल खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, क्योंकि ये तासीर में ठंडे और पानी से भरपूर होते हैं। ऐसे में दालचीनी पाउडर खाने से न सिर्फ फल बेहत तरीके से पचेंगे, बल्कि आपको इनका पूर्ण लाभ मिलेगा।

ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

जिन लोगों को हाई बीपी की समस्या रहती है, उनके लिए यह कॉम्बिनेशन बहुत लाभकारी है। इसे खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

वजन करे कंट्रोल

जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन स्नैक विकल्प है। ये कैलोरी कम होते हैं और पचने में आसान। ये आपके पेट को भरा रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

जो लोग प्री-डायबिटिक हैं, वे अगर नियमित फलों के ऊपर दालचीनी का पाउडर डालकर खाएं, तो इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। यह भविष्य में डायबिटीज के विकास को भी रोकने में लाभकारी है।

दिल को रखे स्वस्थ

हाई कोलेस्ट्रॉल कम, बीपी कंट्रोल और डायबिटीज के खतरो कम करने के साथ-साथ यह हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। इससे हार्ट फेल, अटैक और स्ट्रोक आदि का खतरा कम होता है। साथ ही, धमनियों में ब्लॉकेज की समस्या भी नहीं होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article