Ashwagandha With Honey Benefits In Hindi: अश्वगंधा एक अद्भुत आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसका प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपचार के लिए किया जाता है। नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करने से लेकर तनाव कम करने तक नियमित अश्वगंधा का सेवन करने से अनेक फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जब आप अश्वगंधा के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए और भी अधिक लाभकारी बन जाता है। आपको बता दें कि अश्वगंधा के साथ शहद का मिश्रण भी स्वास्थ्य के अमृत के समान साबित हो सकता है। अश्वगंधा के साथ शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। शहद में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। यह भी कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। रोज अश्वगंधा और शहद खाने के फायदे क्या होते हैं और आप कैसे इनका सेवन कर सकते हैं, इस लेख में जानें।
Ashwagandha With Honey Benefits
सेहत के लिए अश्वगंधा और शहद खाने के फायदे - Ashwagandha With Honey Health Benefits In Hindi
इम्यूनिटी बढ़ाए
अगर आप बहुत जल्दी या बार-बार बीमार पड़ जाते हैं, सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं आए दिन परेशान करती हैं, तो ऐसे में आपके लिए शहद और अश्वगंधा का मिश्रण बहुत लाभकारी है। यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
तनाव करे दूर
जिन लोगों को अवसाद, तनाव और एंग्जायटी जैसी मानसिक स्थितियां परेशान करती हैं, उनके लिए शहद और अश्वगंधा का मिश्रण किसी रामबाण से कम नहीं है। यह नर्वस सिस्टम और मस्तिष्क को रिलैक्स करता है और आपको अच्छा महसूस करता है।
नींद से जुड़ी समस्याएं करे दूर
रात में नींद न आने की समस्या आजकल लोगों में बहुत आम हो गई है। ऐसे लोगों के लिए भी अश्वगंधा का सेवन बहुत लाभकारी है। वहीं, शहद मिलाकर खाने से यह और भी अधिक लाभकारी बन जाता है। यह शरीर की थकान दूर करता है और तनाव से राहत देता है। इस तरह आपको बिस्तर पर जाते ही नींद आने लगती है।
हृदय स्वास्थ्य को रखे दुरुस्त
अश्वगंधा और शहद का मिश्रण हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करता है। इनका सेवन करने से नसों व धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकने व कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को रोकने में भी मदद मिलती है। इसलिए इसे हृदय रोगियों के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है।
अगर आप आप अश्वगंधा और शहद का सेवन करने का सोच रहे हैं, तो इसके लिए पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें। आमतौर पर एक छोटा चम्मच अश्वगंधा पाउडर और 1 चम्मच शहद को लोग गुनगुने दूध में मिलाकर पीते हैं। हालांकि, पानी के साथ भी इनका सेवन किया जा सकता है। राहत में सोने से पहले और सुबह खाली पेट इनका सेवन किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
