आयुर्वेद क्यों देता है भोजन के ऊपर 1 चम्मच घी डालकर खाने की सलाह? एक्सपर्ट से जानें इसके चमत्कारी फायदे

Benefits Of Having Ghee In Hindi: घी के सेवन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। घी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है और इसका रोज सेवन जरूर करना चाहिए। यहां जानें आयुर्वेद घी खाने की सलाह क्यों देता है।

Benefits Of Having Ghee In Hindi: घी हम भारतीयों के खानपान का एक अहम हिस्सा है। हम में से ज्यादातर लोग अपने दैनिक भोजन में किसी न किसी रूप में घी का सेवन जरूर करते हैं। इसे स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं माना जाता है। यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। साथ ही, कई जरूरी पोषक तत्व भी अच्छी मात्रा में होते हैं। लेकिन घी के सेवन को लेकर आए दिन हम कुछ न कुछ नया सुनते हैं। बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह बताते हैं। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। अगर सीमित मात्रा में सही तरीके से घी का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए अमृत का का काम करता है। आयुर्वेद में घी को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए दवा की तरह प्रयोग किया जाता है। यह पारंपरिक चिकित्सा का एक अहम हिस्सा है। खासकर, गाय का शुद्ध देसी घी को आयुर्वेद में अमृत बताया गया है। इसलिए आयुर्वेद हमेशा यह सलाह देता है कि सभी भोजन करते समय सब्जी या करी के ऊपर 1 चम्मच देसी घी डालकर जरूर खाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके भोजन का स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. चैतली राठौड़ ने सोशल मीडिया पर नियमित देसी घी खाने के फायदे और इसके सेवन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

Benefits Of Having Ghee In Hindi

Benefits Of Having Ghee In Hindi

घी के सेवन को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय

डॉ. चैतली राठौड़, कहना है कि घी के सेवन को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। अगर आपने घी के बारे में कुछ भी बुरा सुना है, तो कृपया उसे भूल जाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि नियमित घी खाने के हजारों कारण हैं। घी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे आदर्श, पवित्र, आध्यात्मिक फूड है। रोज भोजन के ऊपर 1 चम्मच घी मिलाकर खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। खाने की इस आदत को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और देखें कि धीरे-धीरे जादू होता है।

End of Feed