Benefits Of Soaked Raisins Empty Stomach In Hindi: पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए हम सभी उनमें किशमिश जरूर डालते हैं। इनका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होती हैं। इन्हें खाने से शरीर मजबूत बनता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी मदद मिलती है। रोज सिर्फ 5-6 किशमिश खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है। लोग दूध में उबालकर, शेक और स्मूदी के साथ या अन्य पकवानों में किशमिश डालकर इनका खूब सेवन करते हैं। आमतौर पर इसका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर किशमिश से अधिकतम लाभ लेना है, तो किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से किशमिश में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स निकल जाते हैं और यह पचने में भी आसान हो जाती हैं। इस तरह किशमिश खाने से आपकी सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।
Benefits Of Eating Soaked Raisins Empty Stomach
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे- Benefits Of Eating Soaked Raisins Empty Stomach In Hindi
1. वजन घटाने में करे मदद
किशमिश डाइट्री फाइबर से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करने पाचन बेहतर होता है और पेट भरा रखने में भी मदद मिलती है। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी नहीं होती है, जिससे आप अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।
2. डाइजेशन मजबूत बनाए
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भीगी किशमिश रामबाण हैं। यह पाचन में सुधार करती हैं और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं।
3. इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करने के लिए किशमिश बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।
4. खून बढ़ाए
जिन लोगों को एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की समस्या है, अगर वे रोज भीगी किशमिश खाते हैं, तो इससे जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। यह आयरन से भरपूर होती हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।
5. शरीर बनाए मजबूत
रोज भीगी किशमिश खाने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह शरीर की कमजोरी को दूर करती है। इसका सेवन करने से शरीर ऊर्जावान बनता है और थकान दूर होती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
