हेल्थ

सुबह खाली पेट खाएं बस 5-6 भीगी किशमिश, रोज खाने से मिलेंगे 5 गजब के फायदे और इन बीमारियों से छुटकारा

Benefits Of Soaked Raisins Empty Stomach In Hindi: सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के कई फायदे हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोज 5-6 भीगी किशमिश जरूर खाएं। इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में भी मदद मिलेगी। इस लेख में जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे।

Image

Benefits Of Eating Soaked Raisins Empty Stomach

Benefits Of Soaked Raisins Empty Stomach In Hindi: पकवानों का स्वाद बढ़ाने के लिए हम सभी उनमें किशमिश जरूर डालते हैं। इनका खट्टा-मीठा स्वाद सभी को बहुत पसंद आता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होती हैं। इन्हें खाने से शरीर मजबूत बनता है और कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी मदद मिलती है। रोज सिर्फ 5-6 किशमिश खाने से संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिल सकती है। लोग दूध में उबालकर, शेक और स्मूदी के साथ या अन्य पकवानों में किशमिश डालकर इनका खूब सेवन करते हैं। आमतौर पर इसका सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर किशमिश से अधिकतम लाभ लेना है, तो किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से किशमिश में मौजूद एंटी-न्यूट्रिएंट्स निकल जाते हैं और यह पचने में भी आसान हो जाती हैं। इस तरह किशमिश खाने से आपकी सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं। सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे- Benefits Of Eating Soaked Raisins Empty Stomach In Hindi

1. वजन घटाने में करे मदद

किशमिश डाइट्री फाइबर से भरपूर होती हैं। इनका सेवन करने पाचन बेहतर होता है और पेट भरा रखने में भी मदद मिलती है। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी नहीं होती है, जिससे आप अधिक कैलोरी का सेवन नहीं करते हैं और वजन कंट्रोल रहता है।

2. डाइजेशन मजबूत बनाए

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच, पेट में गैस और ब्लोटिंग आदि जैसी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए भीगी किशमिश रामबाण हैं। यह पाचन में सुधार करती हैं और पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में सुधार करने के लिए किशमिश बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैं।

4. खून बढ़ाए

जिन लोगों को एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी की समस्या है, अगर वे रोज भीगी किशमिश खाते हैं, तो इससे जल्द खून की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। यह आयरन से भरपूर होती हैं, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है।

5. शरीर बनाए मजबूत

रोज भीगी किशमिश खाने से हड्डियां व मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह शरीर की कमजोरी को दूर करती है। इसका सेवन करने से शरीर ऊर्जावान बनता है और थकान दूर होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article