हेल्थ

Coconut water benefits: गर्मियों में रोजाना पीएं नारियल पानी, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 20, 2023, 08:04 PM IST

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार तमाम चीजों का सेवन करने के बाद बॉडी हाइड्रेट नहीं होती है जिसकी वजह से तमाम तरह की समस्याएं होती है।

Image

नारियल पानी पीने के फायदे (Source:istock)

Coconut water benefits:गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग तमाम तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन कई बार तमाम चीजों के सेवन के बाद भी बॉडी हाइड्रेट नहीं होती है जिसकी वजह से तमाम तरह की समस्याएं होती है। ऐसे में गर्मियों में आप खुद को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। गर्मी आते ही नारियल पानी पीने वालों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है। नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ना केवल सेहत बल्कि नारियल पानी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन स्किन ग्लोइंग होती है। गर्मियों में रोजाना नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं। ऐसे में जानिए रोजाना नारियल पानी पीने के क्या हैं फायदे।

नारियल पानी पीने के फायदे

शरीर को रखे हाइड्रेट

नारियल पानी आपको गर्मी के दिनों में पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ साथ हाइड्रेट रखता है। नारियल पानी के सेवन से आप अपनी बॉडी को हीटस्ट्रोक और अन्य संबंधित बीमारियों से बचा सकते हैं। ये शरीर को ठंडक पहुंचाती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

नारियल पानी लो कार्ब्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबत होती है। इसके साथ ही नारियल पानी कई रोगों से लड़ने में भी मददगार साबित होता है। इसके सेवन से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

पाचन तंत्र के लिए

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। नारियल पानी के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। अगर आप कब्ज और अपच की समस्या से जुझ रहे हैं तो नारियल पानी का सेवन करें।

त्वचा के लिए

विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट रख इसे ग्लोइंग बनाता है। इसके सेवन से पिंपल जैसी समस्या दूर होती है। ऐसे में इसका सेवन करें या फिर इसे आप चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं।

हार्ट के लिए

पोटैशियम से भरपूर नारियल पानी हृदय से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है। ये ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है। ऐसे में गर्मी में इसका सेवन जरूर करें।

वजन घटाए

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नारियल पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसमें फैट की बहुत कम मात्रा होती है और यह पूरे दिन आपको भरा हुआ महसूस करता है।

हड्डियों के लिए

नारियल पानी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसके सेवन से हड्डियों की बीमारियां दूर होती है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article