हेल्थ

दूध में बस एक चम्मच उबालकर पी लें ये हरे बीज, डाइजेशन में सुधार के साथ हड्डियों को बना देगा का सरिया

Boiled Fennel Seeds Milk Benefits In Hindi: जब आप दूध के साथ अन्य हर्ब्स और मसालों को भी उबालते हैं, तो इनके औषधीय गुण भी दूध में अवशोषित हो जाते हैं, जो दूध के स्वास्थ्य लाभों को कई गुणा बढ़ा देते हैं। इस तरह अगर आप इन हरे बीजों को दूध में उबालकर पिएं, तो इससे सेहत को चमत्कारी फायदे मिलेंगे।

Image

Boiled Fennel Seeds Milk Benefits

Boiled Fennel Seeds Milk Benefits In Hindi: दूध हम सभी के दैनिक खान पान का एक अहम हिस्सा है। हम सभी दूध का किसी न किसी रूप में सेवन जरूर करते हैं। इसकी मदद से कई तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। दूध और इससे बनी चीजें सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। आपको बता दें कि दूध अपने आप में एक संपूर्ण मील है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, कार्ब्स और फैट तीनों ही संतुलित मात्रा में होते हैं। यह एक समय के भोजन के समान पोषण प्रदान कर सकता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, डी आदि जैसे जरूरी पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि रोज एक गिलास दूध जरूरी पीना चाहिए, खासकर महिलाओं को। क्योंकि यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें अगर आप दूध में उबालकर उसके बाद इसका सेवन करते हैं, तो दूध के लाभ और भी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक बेहतरीन मसाला है सौंफ, जिसे दूध में उबालकर पीने से सेहत को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम आपको जानें इनके बारे में..

दूध में सौंफ उबालकर पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Boiled Saunf Milk In Hindi

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाना पसंद करते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर और कुछ पाचन एंजाइम होते हैं। साथ ही, यह कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। दूध में सौंफ उबालकर पीने से कई फायदे मिल सकते हैं जैसे,

पाचन क्रिया करे दुरुस्त

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं या दूध पचाने में दिक्कत होती है, ऐसे लोगों के लिए सौंफ वाला दूध किसी औषधि से कम नहीं है। यह पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है।

शरीर को दे ठंडक

जब दूध में सौंफ उबालकर पीते हैं, तो यह शरीर के लिए एक बेहतरीन कूलिंग ड्रिंक बन जाती है। इसे ठंडा करके पीने से यह शरीर को ठंडक देती है। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से गर्मी से राहत मिलती है। यह पेट की गर्मी को भी शांत करती है।

हड्डियों को बनाएं फौलाद

आपको बता दें दूध और सौंफ का मिश्रण हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत बनाकर शरीर को फौलाद बनाता है।

कब और कैसे करें सेवन?

इस ड्रिंक को बनाना बहुत ही आसान है, जिस तरह हम सामान्य तरीके से दूध उबालते हैं आपको ठीक वैसा ही करना है। बस आपको उबालते समय 1 छोटा चम्मच सौंफ भी डाल देनी है। इसे अच्छी तरह उबालें और जब दूध की मात्रा जलकर थोड़ी कम हो जाए तो गैस बंद कर दें और दूध को छानकर एक कप में निकाल लें। इसे हल्का ठंडा होने दें और सेवन करें। आप इस दूध का सेवन रात में सोने से पहले या सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। नियमित इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article