जोड़ों में जमा यूरिक एसिड खींचकर बाहर निकाल देंगे 1 चम्मच ये काले बीज, सुबह पानी में मिलाकर पीने से मिलेंगे गजब के फायदे

Chia Seeds For Uric Acid In Hindi: चिया सीड्स का सेवन हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इनका नियमित सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने और जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को खींचकर बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें इसके फायदे।

Chia Seeds For Uric Acid In Hindi: रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा जब बढ़ जाती है, तो इसके कारण जोड़ों में सूजन और गंभीर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह गठिया जैसे रोगों के विकास में योगदान देता है। असल में हाई यूरिक एसिड की समस्या तब होती है, जब रक्त में प्यूरीन नामक पदार्थ की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है। प्यूरीन हमारे द्वारा खाए जाने वाले कई फूड्स में मौजूद होता है। यह मांस और हाई प्रोटीन फूड्स में अधिक होता है। हमारी किडनी प्यूरीन को फिल्टर करने और शरीर से बाहर निकालने का काम करती हैं। लेकिन जब हमारी किडनी फंक्शन ठीक से नहीं करती है, तो शरीर में इनकी मात्रा बढ़ने लगती है। यह रक्त में हाई यूरिक एसिड का कारण बनते हैं। जब यह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है, तो हमारे जोड़ों के टिश्यू में जमा होने लगता है। ये जोडों व नसों में सूजन बढ़ाते हैं, जिनकी वजह से गंभीर दर्द होता है। हाई यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को प्रोटीन से भरपूर और ऐसे फूड्स का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है, जिनमें प्यूरीन मौजूद होता है। इसके अलावा, डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि हाई यूरिक एसिड वाले रोगियों के लिए चिया सीड्स का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इन छोटे बीजों को खाने से यूरिक एसिड नैचुरली कम होता है। इस लेख में हम आपको यूरिक एसिड कम करने के लिए चिया सीड्स के फायदे और इन्हें डाइट में शामिल करने का तरीका बता रहे हैं।

Benefits Of Chia Seeds To Reduce Uric Acid

Benefits Of Chia Seeds To Reduce Uric Acid

यूरिक एसिड कम करने के लिए चिया सीड्स खाने के फायदे- Benefits Of Chia Seeds To Reduce Uric Acid In Hindi

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें, चिया सीड्स हेल्दी फैट्स और डाइट्री फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल का भी बहुत अच्छा स्रोत है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह किडनी फंक्शन में सुधार करने और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, चिया सीड्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर फ्री-रेडिकल्स और अन्य हानिकारक कणों को नष्ट करने में मदद करते हैं। शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन में चिया सीड्स मदद करते हैं।

End of Feed