Benefits Of Bhang Leaves In Hindi: महाशिवरात्रि के दिन न सिर्फ लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बांग अर्पित करते हैं, बल्कि के इसे ठंडाई में मिलाकर भी पीते हैं। भांग से बनी ठंडाई पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है, लोग इसे प्रसाद के रूप में पीते हैं। इस साल शुक्रवार के दिन 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि मनाई जाने वाली है। हिन्दुओं के लिए यह त्यौहार बहुत खास महत्व रखता है। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती शादी के बंधन में बंधे थे और उनका विवाह हुआ था। इस लोग व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भांग, बेलपत्र, चावल के दाने, चंदन और धतूरा आदि उन पर अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी जो मांगो वो मिल जाता है, भोलेनाथ सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। महादेव को भोग के रूप में चढ़ाई जाने वाली भांग पीने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से व्यक्ति को नशा हो सकता है। लेकिन सीमित मात्रा में और सही तरीके से इनका सेवन सेहत को कई फायदे भी दे सकता है। इस लेख में हम आपको भांग के स्वास्थ्य लाभ बता रहे हैं।
Benefits Of Bhang Leaves
सेहत के लिए भांग के फायदे- Bhang leaves Benefits In Hindi
पाचन क्रिया बनाए बेहतर
आयुर्वेद में पाचन स्वास्थ्य के लिए भांग के पत्ते बुत लाभकारी नहीं माना जाता है। भांग की पत्तियां चबाने पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। यह डाइजेशन को मजबूत बनाने के लिए लाभकारी है। सुबह भांग के कुछ पत्ते चबाने से लाभ मिल सकता है।
त्वचा की समस्याएं करे दूर
जिन लोगों की त्वचा पर दाग-धब्बे, कील-मुंहासे आदि जैसी समस्याएं हैं, वे भांग के पत्तों का लेप बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा को कई अन्य फायदे भी मिलेंगे।
चोट के घाव भरने में करे मदद
छोटी-मोटी चोट के घाव को भरने लिए भांग के पत्तों को पीसकर लगाया जा सकता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और जल्दी घाव भरने में मदद करते हैं।
सिरदर्द से दिलाए राहत
अगर किसी व्यक्ति को आए दिन सिरदर्द परेशान करता है, तो भांग की पत्तियों के की कुछ बूंदें कान में डालने से आराम मिल सकता है।
मस्तिष्क को रखे दुरुस्त
ब्रेन फंक्शन को दुरुस्त रखने और मस्तिष्क को शांत करने में भांग फायदा पहुंचा सकती है। भांग को ठंडाई के रूप में पीने या सीधे तौर पर चबाने से बहुत लाभ मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
