हेल्थ

Beetroot Juice Benefits: ये जूस पीकर नीता अंबानी ने घटाया था 18 किलो वजन, फायदे जान आप भी पीने लगेंगे गिलास भर

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Mar 4, 2024, 07:32 AM IST

Beetroot juice benefits (चुकंदर के फायदे): अच्छी सेहत के लिए हेल्दी खाना जरूरी है, ऐसे में सेहत के लिए चुकंदर का जूस बहुत ही रामबाण माना जाता है। वेट लॉस से लेकर ब्लड प्रेशर कम करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने आदि तक में चुकंदर बढ़िया माना जाता है। यहां देखें चुकंदर खाने के फायदे और दिन में कितनी बार चुकंदर का जूस पीना चाहिए।

Image

Beetroot juice benefits chukandar khane ke fayde in hindi

Beetroot juice benefits (चुकंदर के फायदे): अच्छी सेहत के लिए अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। ऐसे में ताजे फल और सब्जियों के साथ साथ चुकंदर जैसे कंद का सेवन भी रामबाण होता है। पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर खाने के बहुत से फायदे होते हैं। और बता दें कि इसे खाने के साथ साथ इसका टेस्टी जूस पीने से भी आपके शरीर की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। चुकंदर का जूस पीकर ही नीता अंबानी ने करीब 18 किलो वजन कम किया था और यही आज तक उनका रामबाण वेट लॉस सीक्रेट है। यहां देखें चुकंदर खाने के फायदे, चुकंदर जूस के फायदे और चुकंदर का जूस कितनी बार पीना चाहिए।

चुकंदर के फायदे, Chukandar Khane ke fayde

चुकंदर में आयरन, सोडियम, सैलिनियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तमाम पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं, इसलिए यहां देखें चुकंदर का जूस पीने के रामबाण फायदे क्या हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। बता दें कि चुकंदर में नाइट्रेट पाया जाता है, जो शरीर में मिलकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है और शरीर में रक्त कोशिकाओं को आराम देने में मदद करता है। इसलिए ब्लड प्रेशर की दिक्कत वाले लोगों को चुकंदर खाना तो चुकंदर का जूस जरूर से पीना चाहिए।

वेट लॉस

वजन कम करने में चुकंदर का जूस बहुत ही चमत्कारी माना गया है। बता दें कि चुकंदर के जूस में फैट और कैलोरीज की बहुत ही कम मात्रा पाई जाती है। जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन कम करने में बहुत मददगार होते हैं। चुकंदर के जूस को सुबह पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है, और इससे दिन भर शरीर में एनर्जी भी रहती है।

दिल के लिए अच्छा

हार्ट हेल्थ को भी दुरुस्त रखने के लिए चुकंदर का रस रामबाण माना जाता है। इसमें मौजूद कई सारे पोषक तत्व ऐसे होते हैं, जो दिल के मरीजों की डाइट में होने ही चाहिए।

इसी के साथ साथ चुकंदर खाने और चुकंदर का जूस पीने से स्टेमिना भी बढ़ता है, कैंसर जैसी बीमारी का रिस्क कम करने में भी चुकंदर अच्छा स्त्रोत माना गया है। चुकंदर में एंटी ऑक्सीडेंट्स तो एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। बता दें कि चुकंदर का एक गिलास हर दिन पीने से शरीर एकदम तरों ताजा और बहुत ही ज्यादा हेल्दी रहता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article