हेल्थ का बैलेंस बिगाड़ते हैं ये फूड कॉम्बो, पेट की दिक्कतों का बनते हैं कारण, आयुर्वेद ने बताया गैस-अपच की बड़ी वजह

Bad Food Combinations For Digestion According To Ayurveda: क्या आप जानते हैं गलत फूड कॉम्बिनेशन (Food Combination) आपकी सेहत बिगाड़ सकता है? आयुर्वेद के अनुसार कुछ खाने की चीजें एक साथ लेने से गैस, अपच, पेट दर्द और बदहजमी की समस्या बढ़ जाती है। दूध के साथ खट्टे फल, दही के साथ नमक या फ्रूट्स जैसे कॉम्बो सेहत का बैलेंस बिगाड़ देते हैं। जानिए किन फूड कॉम्बो से बचें ताकि पेट की दिक्कतों से रह सकें दूर।

Bad Food Combinations For Digestion According To Ayurveda: हम सबको लगता है कि हेल्दी खाना यानी सेहत सही रहना, लेकिन आयुर्वेद (Ayurveda) कहता है कि सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि उसका कॉम्बिनेशन (Food Combination) भी बहुत मायने रखता है। कई बार हम अनजाने में ऐसे फूड कॉम्बो खा लेते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं। इसका सीधा असर गैस, अपच, पेट दर्द और बदहजमी जैसी दिक्कतों के रूप में देखने को मिलता है। आयुर्वेद ने साफ कहा है कि गलत कॉम्बिनेशन खाने से शरीर का बैलेंस बिगड़ता है और लंबे समय तक इसे इग्नोर करने से हेल्थ पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Bad Food Combinations For Digestion

Bad Food Combinations For Digestion

दूध और खट्टे फलों का कॉम्बो

बहुत लोग दूध के साथ संतरा, नींबू या आम जैसे फल खाना पसंद करते हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बो बेहद हानिकारक है। दूध और खट्टे फल साथ लेने से दूध फट जाता है, जिससे पेट में एसिडिटी और अपच की समस्या बढ़ जाती है। यह कॉम्बिनेशन पाचन को बिगाड़कर गैस और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है।

End of Feed