समय से पहले बाल सफेद क्यों होते हैं, आयुर्वेद में बताए गए हैं रोकने के कारगर तरीके, आप भी जानिए

Ayurvedic Tips To Prevent Premature Greying: कम उम्र में बालों का सफेद होना आज आम समस्या बन गई है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के अनुसार पित्त दोष, तनाव और पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। हालांकि कुछ नैचुरल उपाय आपके बालों को सफेद होने से रोकने और उन्हें फिर से काला बनाने में मदद कर सकते हैं। चलिए आयुर्वेदाचार्य से ही जानते हैं कुछ आसान उपाय...

Ayurvedic Tips To Prevent Premature Greying: आजकल 25-30 की उम्र में ही बालों का सफेद होना आम बात हो गई है। कई लोग इसे सिर्फ जेनेटिक मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार इसके पीछे शरीर का असंतुलन भी बड़ा कारण हो सकता है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. चैताली राठौड़ (BAMS Ayurveda) बताती हैं कि समय से पहले बाल सफेद होने का मुख्य कारण बढ़ा हुआ पित्त दोष, तनाव और गलत खानपान है। आयुर्वेद में कुछ आसान और प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाकर बालों की जड़ों को पोषण दिया जा सकता है और उनकी प्राकृतिक रंगत को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं वे कारगर तरीके।

सफेद बाल रोकने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

सफेद बाल रोकने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स

समय से पहले सफेद बालों को रोकने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Tips To Prevent Premature Greying In Hindi)

आंवला

डॉ. चैताली राठौड़ के अनुसार आंवला यानी आमलकी आयुर्वेद में एक शक्तिशाली रसायन माना जाता है। यह शरीर में बढ़े हुए पित्त को शांत करता है, बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। समय से पहले सफेद हो रहे बालों के लिए यह अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदेमंद है। रोज सुबह आधा से एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। साथ ही आंवला युक्त तेल से हफ्ते में दो से तीन बार सिर की मालिश करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। लगातार उपयोग और सही डाइट के साथ इसका असर साफ दिख सकता है।

End of Feed