Ayurvedic Remedies For Women's Health Problems In Hindi: अक्सर महिलाएं अपनी सेहत को लेकर बहुत कुछ नजरअंदाज कर देती हैं, खासकर जब बात रोजमर्रा की कुछ आम लेकिन परेशान करने वाली समस्याओं की हो। थायरॉइड, अनियमित पीरियड्स और बार-बार यूरिन इंफेक्शन जैसी परेशानियां बहुत सामान्य हो गई हैं, लेकिन इनका हल बार-बार दवाएं लेना नहीं है।
आयुर्वेद में इन समस्याओं के लिए आसान और नेचुरल उपाय बताए गए हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. दीक्षा भावसार (BAMS Ayurveda) बताती हैं कि अगर सही जड़ी-बूटियों और दिनचर्या को अपनाया जाए तो इन दिक्कतों से राहत मिल सकती है। उन्होंने इन समस्याओं के लिए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे शेयर किए हैं, चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....
महिलाओं की आम समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Common Health Problems Of Women In Hindi़
थायरॉइड की समस्या में क्या करें - Ayurvedic Remedies For Thyroid In Hindi
थायरॉइड की समस्या आजकल बहुत सी महिलाओं में देखी जा रही है। इसमें शरीर का मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा जाता है, जिससे वजन बढ़ना, थकान और मूड स्विंग जैसी दिक्कतें होती हैं।
डॉ. दीक्षा के अनुसार, आयुर्वेद में अश्वगंधा और गोक्षुर जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। ये शरीर की ऊर्जा बढ़ाते हैं और थायरॉइड बैलेंस करने में मदद करते हैं। त्रिफला पाचन को ठीक करता है, जिससे शरीर में टॉक्सिन जमा नहीं होते।
अनियमित पीरियड्स को कैसे करें ठीक - Ayurvedic Remedies For Irregular Periods In Hindi
अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते या बहुत दर्द होता है, तो इसे हल्के में न लें। डॉ. दीक्षा बताती हैं कि आयुर्वेद में इसे पित्त दोष से जोड़कर देखा जाता है।
शतावरी, अशोक की छाल और एलोवेरा जैसे आयुर्वेदिक उपाय इस समस्या में बेहद असरदार हैं। साथ ही ध्यान और गहरी सांस लेने वाली एक्सरसाइज भी काफी मदद करती है।
बार-बार यूरिन इंफेक्शन से कैसे बचें - Ayurvedic Remedies For Urine Infection UTI In Hindi
महिलाओं को अक्सर पेशाब में जलन या बार-बार यूरिन आने की शिकायत रहती है। इसे नजरअंदाज करने पर इंफेक्शन बढ़ सकता है।
डॉ. दीक्षा कहती हैं कि धनिया का पानी इस स्थिति में बहुत असर करता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा गोखरू और वरुण जैसी जड़ी-बूटियां भी यूरिन सिस्टम को साफ और मजबूत रखने में मदद करती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
