Ayurvedic Remedies For Irregular Periods: आजकल की खराब जीवनशैली महिलाओं में गंभीर समस्याओं के कारण बन रही है। इन दिनों कम उम्र वाली टीनएज लड़कियों में ही हार्मोनल असंतुलन की समस्या देखने को मिल रही है। महिलाओं का शरीर हार्मोनल असंतुलन के प्रति काफी संवेदनशील होता है। छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। हार्मोनल असंतुलन के कारण सबसे आम समस्या जिसका महिलाओं का सामना महिलाओं को सबसे अधिक सामना करना पड़ता है वह है अनियमित पीरियड्स। आजकल हर दूसरी महिला इस समस्या से परेशान है कि या तो उनके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या बहुत पहले आ जाते हैं। साथ ही, इस दौरान उन्हें गंभीर ऐंठन और दर्द की समस्या भी होती है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो इसकी वजह से पीसीओएस, थायराइड, इनफर्टिलिटी आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि जीवनशैली में कुछ सरल बदलाव और आयुर्वेदिक नुस्खों की मदद से आसानी से पीरियड्स को रेगुलर कर सकते हैं। अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर करने के लिए आप किन-किन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें।
Ayurvedic Remedies For Irregular Periods
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खे - Ayurvedic Remedies For Irregular Periods In Hindi
शतावरी का सेवन करें
यह महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो पीरियड्स को रेगुलर करने में कारगर है। इससे महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बेहतर होता है। साथ ही, यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी बेहतर बनाती है।
एलोवेरा जूस पिएं
इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह शरीर की सूजन को कम करता है और हार्मोन्स के संतुलन में मदद करता है। समय पर पीरियड्स लाने में यह बहुत प्रभावी है।
अशोक के पेड़ की छाल
महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य के लिए इस पेड़ की छाल का पाउडर किसी टॉनिक से कम नहीं है। इसका काढ़ा बनाकर पीने से पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद मिलती है।
अजवाइन, जीरा, गुड़ और सोंठ का काढ़ा
इस काढ़े को पीने से गर्भाशय की मांसपेशियों में कॉन्ट्रैक्शन बढ़ता है और पीरियड्स लाने में मदद मिलती है। पीरियड्स की डेट से 3-4 दिन पहले से रोज इसका सेवन शुरू कर दें। इससे पीरियड्स समय पर आएंगे।
हल्दी का सेवन करें
नियमित डाइट में हल्दी को शामिल करने से सूजन कम होती है। यह भी मांसपेशियों में कॉन्ट्रैक्शन बढ़ाने में बहुत प्रभावी है। आप हल्दी की चाय या पानी में हल्दी उबालकर पी सकते हैं या फिर हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं। इससे भी पीरियड्स रेगुलर होंगे।
इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद से अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं को बहुत फायदा मिल सकता है। लेकिन इन्हें आजमाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
