पीरियड्स से लेकर मूड स्विंग तक, महिलाओं में हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखते हैं ये आयुर्वेदिक फूड्स

Ayurvedic Hormone Balancing Foods For Women: महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के असंतुलन की समस्या आजकल बहुत आम हो गई है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है पीरिडय से जुड़ी समस्याएं और थायराइड। लेकिन क्या आप जानते हैं, आयुर्वेद में ऐसे कई फूड्स बताए गए हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके हार्मोन्स को बैलेंस रखा जा सकता है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं ऐसे फूड्स जो महिलाओं को जरूर खाने चाहिए...

Ayurvedic Hormone Balancing Foods For Women: आजकल ज्यादातर महिलाएं किसी न किसी हार्मोनल समस्या से जूझ रही हैं। कभी पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, कभी मूड बिना वजह बदलता रहता है, तो कभी PCOS या थायरॉयड जैसी दिक्कत सामने आ जाती है। असल में हार्मोन का संतुलन बिगड़ना ही इन परेशानियों की जड़ होता है। आयुर्वेद में सदियों पहले से ऐसे कई प्राकृतिक फूड्स और जड़ी-बूटियों का वर्णन मिलता है जो महिलाओं के शरीर को अंदर से पोषण देकर हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि ये चीजें हमारी रसोई में ही मौजूद हैं। अगर सही तरीके से और नियमित रूप से इनका सेवन किया जाए, तो पीरियड्स से लेकर मूड स्विंग तक कई समस्याओं में राहत मिल सकती है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपनी एक पोस्ट में इन फूड्स के बारे में डिटेल में बताया है, इस लेख में आप भी जानिए।

हार्मोन्स बैलें करने वाले आयुर्वेदिक फूड्स

हार्मोन्स बैलें करने वाले आयुर्वेदिक फूड्स

शतावरी और अश्वगंधा

आयुर्वेद में शतावरी को महिलाओं की क्वीन ऑफ हर्ब्स कहा जाता है। यह एस्ट्रोजन संतुलित करने में मदद करती है और PCOS, फर्टिलिटी व पीरियड्स की समस्याओं में सहायक मानी जाती है। साथ ही यह शरीर में नमी और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। आधा चम्मच शतावरी पाउडर रात को गुनगुने दूध के साथ लिया जा सकता है।

End of Feed