हेल्थ

शरीर की चर्बी मोम की तरह पिघला देंगी ये आयुर्वेदिक चीजें, महीने भर में पतली हो जाएगी कमर - एक्सपर्ट ने बताया सेवन का आसान तरीका

Ayurvedic Foods For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आयुर्वेद में प्राकृतिक फैट बर्नर माना जाने वाले इन फूड्स को डाइट में शामिल जरूर करें। ये आपकी तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे। आप इन्हें कैसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं, इस लेख में विस्तार से जानें...

Image

Ayurvedic Foods For Weight Loss In Hindi

Ayurvedic Foods For Weight Loss In Hindi: आयुर्वेद में वजन घटाने का अपना एक अलग तरीका है। इसमें आर्टिफिशियल फैट बर्नर या कैलोरी आदि को बहुत ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है। आयुर्वेद में स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करने और अपने खानपान शरीर की प्रकृति के अनुसार रखने पर अधिक अधिक ध्यान केंद्रित किया जाता है। आयुर्वेद स्वस्थ, संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेने की सलाह देता है। साथ ही, शारीरिक रूप से एक्टिव रहने पर जोर देता है। वहीं, शरीर की चर्बी को पिघलाने के लिए भी किसी भी तरह के फैट लॉस या फैट बर्न सप्लीमेंट्स के बजाए आयुर्वेद कुछ देसी चीजों का सुझाव देता है।

आयुर्वेद के अनुसार, हमारे किचन में ही कई देसी फैट बर्नर मौजूद हैं, जिन्हें अगर संतुलित डाइट के साथ लिया जाता है, तो ये शरीर की चर्बी को पिघलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ देसी फैट बर्नर की लिस्ट शेयर की है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए खाएं ये आयुर्वेदिक फूड - Ayurvedic Foods To Lose Weight In Hindi

डॉ. दीक्षा के अनुसार, किचन में मौजूद इन फूड्स को का उल्लेख आयुर्वेदिक ग्रंथों में मेदोहर के रूप में किया गया है, जिसका अर्थ चर्बी जलाना होता है। ये फैट लॉस के साथ-साथ, हार्मोनल संतुलन, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार, गंदे कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और यहां तक कि लिपोमा (चर्बी की गांठ) को कम करने में भी मदद करते हैं। इन फूड्स में शामिल हैं,

शहद (Honey)

आयुर्वेद के अनुसार यह सर्वोत्तम फैट बर्नर है। यह स्वाद में मीठा, गर्म और शुष्क प्रकृति वाला फूड है। यह पचने में हल्का और कफ को कम करने मदद करता है। इसका सेवन सुबह सबसे पहले 1 चम्मच गुनगुने पानी और नींबू रस के साथ किया जा सकता है।

जौ (Barley)

इसे व्यापक रूप से अपनी उपचार क्रिया (लेकाना कर्म) के लिए जाना जाता है। यह मोटापे से पीड़ित लोगों में अतिरिक्त चर्बी को हटाने के लिए उपयोग की जाती है। यह शुगर के मरीजों के लिए भी सर्वोत्तम है। यह तुरंत शरीर को पोषण देती है। इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त करने , याददाश्त में सुधार करने, कामेच्छा बढ़ाने और शारीरिक शक्ति में सुधार करने में मदद मिलती है। यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में भी मददगार है। वजन घटाने के लिए इसका सेवन जौ के सत्तू के रूप में किया जा सकता है।

हल्दी (Turmeric)

यह गर्म और डिटॉक्स करने वाली प्रकृति की होती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्यूनिटी में सुधार, अतिरिक्त कफ को कम और यहां तक कि डायबिटीज को मैनेज करने में भी मदद करती है। आप खाली पेट आधा चम्मच या आंवला के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

आंवला (Amla)

यह शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) को संतुलित करता है। यह प्रकृति में कामोत्तेजक और ऊर्जावर्धक भी है। डायबिटीज, बाल झड़ना और एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए बहुत अच्छा है। आप खाली पेट या भोजन के 1 घंटे बाद एक चम्मच शहद के साथ 1 आंवला खा सकते हैं।

अदरक (Ginger)

इसकी प्रकृति गर्म, रूखी और छेदने वाली होती है। यह भूख और पाचन में सुधार करती है। साथ ही, कफ को संतुलित करने में मदद करती है। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है। किसी हर्बल चाय या ग्रीन टी में कसा हुआ अदरक मिलाएं और भोजन से 1 घंटे पहले या बाद में दिन में एक-दो बार इसका सेवन करें, इससे तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article