हेल्थ

जी मिचलाने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिनटों में मिलेगा मतली से मिलेगी छुटकारा

Ayurvedic Tips For Nausea And Vomiting: अगली बार जब आपको मतली हो या उल्टी आने जैसा महसूस हो, तो इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमाएं। इनकी मदद से आपको जल्द जी मिचलाने और बेचैनी से राहत मिलेगी। ये नुस्खे आपके डाइजेशन को मजबूत बनाने में भी मदद करेंगे। जानें इनके फायदे..

Image

Ayurvedic Tips For Nausea And Vomiting

Photo : Shutterstock.com

Ayurvedic Tips For Nausea And Vomiting: मतली या जी मिचलाने की समस्या अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। खराब डाइजेशन, जंक फूड्स का अधिक सेवन, यात्रा के दौरान और अपच आदि होने पर इस तरह की समस्याएं आमतौर पर देखने को मिलती हैं। हालांकि, कई मॉर्निंग सिकनेस और डिहाइड्रेशन के कारण भी ऐसा देखने को मिल सकता है। इसके कारण लोगों को काफी असहजता और बेचैनी महसूस होती है। स्थिति गंभीर होने पर बहुत से लोगों को उल्टी और सिरदर्द की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें इससे राहत नहीं मिलती है। क्या आप जानते हैं, मतली से तुरंत राहत दिलाने में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आपके बहुत काम आ सकते हैं। ऐसे कई आयुर्वेदिक उपाय हैं, जिन्हें आप मतली होने पर आजमा सकते हैं और इससे जल्द राहत पा सकते हैं। इस लेख में हम आपके साथ जी मिचलाने या मतली से छुटकारा पाने के लिए 5 आयुर्वेदिक नुस्खे शेयर कर रहे हैं।

उल्टी और मतली से राहत के लिए आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Tips For Nausea And Vomiting In Hindi

नींबू पानी पिएं

एक गिलास नींबू पानी में शहद निचोड़कर पीने से आपको जल्द मतली से राहत मिल सकती है। यह डाइजेशन में सुधार करता है और अपच को भी ठीक करता है। इसके अलावा, नींबू की विशिष्ट गंध और स्वाद, मतली को को कंट्रोल करने में योगदान देता है।

अदरक चबाएं

छोटा सा अदकर का टुकड़ा लें और इसे सीधे दांतों से चबाएं। इसके अर्क को निगल लें। आपको जल्दी ही मतली से राहत मिलेगी।

पर्याप्त पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी जी मिचलाने का एक बड़ा कारण है। इसलिए मतली होने पर सबसे पहले 1-2 गिलास पानी पिएं। कोशिश करें कि गुनगुना पानी पिएं, यह मतली से छुटकारा दिलाता है।

इलायची चबा लें

जब भी आपको मतली की समस्या हो, तो किचने में जाएं, 1-2 इलायची निकालें और इन्हें चबाएं। यह उल्टी या मतली की प्रवृत्ति को कम करने में मदद करती है।

हर्बल चाय पिएं

यह भी मतली से राहत पाने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। आप ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, दालचीनी की चाय, लौंग की चाय और पुदीना आदि की चाय का सेवन कर सकते हैं। ये आपको जल्द राहत प्रदान करेंगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article