बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकती है ऑटिज्म नाम की गंभीर बीमारी!

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 3, 2023, 08:56 AM IST

Autism Spectrum Disorder: कई छोटे बच्चों का व्यवहार सामान्य नहीं होता है और ये बच्चे अन्य बच्चों की तुलना में असामान्य लगते हैं। ऑटिज्म इसका सबसे बड़ा और गंभीर कारण हो सकता है। जानिए वास्तव में क्या है यह बीमारी और क्या है इसका उपाय ?

Autism Risk factors in Child: छोटे-छोटे बच्चे लगातार तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसी ही एक बीमारी है ऑटिज्म (Causes of Autism)। ऑटिज्म एक विकासात्मक विकलांगता है जो बच्चे के सामाजिक, संचार और व्यवहार कौशल को प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में 160 बच्चों में से एक को ऑटिज्म है। ऑटिज्म का कोई एक कारण नहीं है और कहा जाता है कि यह बीमारी पर्यावरण और आनुवंशिक कारकों के संयोजन के कारण होती है।

Autism in Child, autism, children with autism

क्या ऑटिज्म की बीमारी ठीक हो सकती है?

ऑटिज्म के लक्षण आमतौर पर दो या तीन साल की उम्र के बच्चों में दिखाई देते हैं। ऑटिज्म का कोई इलाज नहीं है लेकिन स्थिति में सुधार के लिए कई प्रभावी तरीके उपलब्ध हैं। आइए आज हम इस बीमारी के बारे में सबकुछ जानते हैं। ताकि आपको भी इस बीमारी के बारे में पूरी जानकारी मिलती रहे और आपके माध्यम से यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।

End of Feed