Tobacco Side effects: तंबाकू खाने से महिलाओं को मां बनने में हो सकती है दिक्कत, जानिए इसके दुष्परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 12:03 PM IST

Harm of Tobacco: तंबाकू का सेवन महिलाओं में एन्ड्रोजन और पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करता है। तंबाकू के सेवन से महिलाओं के एग्स मर जाते हैं, जिनका दोबारा रिजेनरेट होना बहुत मुश्किल होता है, जिससे उन्हें कंसीव करने में दिक्कत होती है।

Tobacco Side effects: तंबाकू खाने से महिलाओं को मां बनने में हो सकती है दिक्कत, जानिए इसके दुष्परिणाम

Harm of Tobacco: तंबाकू का सेवन सेहत के लिए कितना खतरनाक होता है, ये बताने की जरूरत नहीं है। तबाकू के सेवन से फेफड़ों की समस्या, दिल संबंधी बीमारी, मुंह के कैंसर और गले संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन लोग फिर भी तंबाकू का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ते हैं। तंबाकू का सेवन महिलाओं और पुरुषों, दोनों के लिए समान रूप से हानिकारक होता है। इसके सेवन से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, निकोटीन, कार्बन मोनोऑक्साइड और साइनाइड जैसे केमिकल महिलाओं के एग्स को हानि पहुंचाते हैं। कई बार ये हानि इतनी बढ़ जाती है कि महिलाओं का मां बनना मुश्किल होता है।

महिलाओं को तंबाकू से होने वाले नुकसान

महिलाओं को कंसीव करने में होती है दिक्कत

तंबाकू का सेवन महिलाओं में एन्ड्रोजन और पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को प्रभावित करता है। तंबाकू के सेवन से महिलाओं के एग्स मर जाते हैं, जिनका दोबारा रिजेनरेट होना बहुत मुश्किल होता है, जिससे उन्हें कंसीव करने में दिक्कत होती है।

कई समस्याओं को देता है जन्म
तंबाकू के सेवन से न केवल फर्टिलिटी बल्कि कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं, इनमें हाइपोथैलेमस, पिट्यूटरी, थायरॉएड और एड्रिनल ग्लैंड जैसी समस्याएं आम हैं। इसलिए तंबाकू के सेवन से जितना हो सके, बचना चाहिए।

बच्चे पर भी पड़ता है बुरा असर
एक रिपोर्ट के अनुसार, जो महिलाएं गर्भावस्था में 5 या 5 से ज्यादा सिगरेट पीती हैं, उनके बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ता है। उन बच्चों में शुक्राणुओं की कमी हो जाती है, साथ ही उनका विकास भी सही तरीके से नहीं हो पाता है।

बच्चों में होता है अस्थमा का खतरा
जो गर्भवती महिलाएं बहुत ज्यादा सिगरेट या तंबाकू का सेवन करती हैं, उनके बच्चों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा होता है। हेल्थ एक्टसपर्ट्स के अनुसार, जिन बच्चों के माता-पिता बहुत ज्यादा सिगरेट पीते हैं, तंबाकू-गुटखा का सेवन करते हैं, उनमें 'अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम (SIDS)’ और अस्थमा होने का खतरा होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

End of Article