दिल की मांसपेशियों को मजबूत करने वाला टॉनिक, आयुर्वेद से जानें अर्जुन की छाल के फायदे

Arjuna Bark Benefits : अर्जुन की छाल का रस हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करता है, खून को पतला रखता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। आयुर्वेद में इसे अस्थमा, खांसी और सांस की दिक्कत में भी बेहद लाभकारी माना गया है। आज हम आपको अर्जुन की छाल के फायदे बताने जा रहे हैं।

Arjuna Bark Benefits : सर्दियों में सांस से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, इन समस्याओं का समाधान केवल एलोपैथ के पास नहीं है। आयुर्वेद में कई सालों से इस्तेमाल हो रही अर्जुन की छाल आज भी दिल और सांस के मरीजों के लिए बेहद भरोसेमंद दवा मानी जाती है। अर्जुन की छाल का रस न केवल हृदय की मांसपेशियों को मजबूती देता है बल्कि सांस संबंधित समस्याओं में राहत भी देता है।

arjuna bark juice benefits

अर्जुन की छाल के फायदे

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय अर्जुन की छाल का नियमित सेवन करने की सलाह देता है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, खून को पतला करता है और हार्ट अटैक का खतरा कम करता है। यही नहीं, अस्थमा और सांस की तकलीफ में भी यह बेहद फायदेमंद है।

End of Feed