Arjuna Bark Benefits For Heart: आजकल लोगों में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही, हृदय रोगों की वजह से लोगों की मौत के मामलों में भी काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी, हार्ट अटैक, फेलियर और स्ट्रोक आदि की समस्या काफी देखने को मिल रही है। इन सब के पीछे का एक बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली है। खानपान की खराब आदतें, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और नींद से जुड़ी समस्याएं सभी हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। इसलिए अगर हृदय रोगों से बचना है तो स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करना बहुत जरूरी है। सिर्फ इतनी ही नहीं, जो लोग पहले से हृदय रोगों के खतरे में हैं वे भी स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके किसी भी तरह के गंभीर नुकसान से बच सकते हैं।
इसके अलावा, कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां भी हैं, जिन्हें अपनी स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने से हृदय रोगों से बचाव में बहुत मदद मिल सकती है। हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी ऐसी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है अर्जुन के पेड़ की छाल। इसका अगर आप नियमित सेवन करते हैं, तो दिल की बीमारियों से बचने और उनके उपचार में भी बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें हृदय स्वास्थ्य के लिए अर्जुन की छाल के फायदे और इसके प्रयोग का तरीका।
हृदय स्वास्थ्य के लिए अर्जुन की छाल के फायदे - Benefits Of Ajruna Bark For Heart Health In Hindi
अर्जुन के पेड़ की छाल हृदय स्वास्थ्य के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। इस शक्तिशाली जड़ी-बूटी में कार्डियो प्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में बहुत कारगर है। यह यह धमनियों में रक्त के संचार को बेहतर बनाती है और नसों के ब्लॉकेज को खोलने और इनसे बचाव में मदद करती है। यह जड़ी-बूटी हृदय की मांसपेशियों इस्केमिक डैमेज से बचाने में मदद करती है।
बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी यह जड़ी-बूटी लाभकारी है। ये दोनों ही हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। अर्जुन की छाल का जब आप सेवन करते हैं, तो यह रक्त वाहिकाओं को फैलाने और रिलैक्स करने में मदद करती है, जिससे बीपी कंट्रोल रहता है। इसका नियमित प्रयोग करने से नसों व धमनियों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद मिलती है।
दिल को स्वस्थ रखने के लिए अर्जुन की छाल का प्रयोग कैसे करें - How To Use Arjun Bark For Healthy Heart In Hindi
अर्जुन की छाल का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। आप अर्जुन की छाल को दूध में उबालकर पी सकते हैं या गर्म दूध में इसका पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, इसका गर्म पानी के साथ भी सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
