Anil Kapoor Fitness Tips: 66 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की 'झक्कास' फिटनेस का क्या राज है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 14, 2023, 12:17 PM IST

Anil Kapoor Fitness Tips: 66 साल की उम्र में 30 साल के दिखने वाले अनिल कपूर की फिटनेस एक बहुत बड़ा रहस्य है। अनिल कपूर से कई बार ये सवाल किया गया है कि वो इस उम्र में भी इतने यंग कैसे दिखते हैं और कौन सी जड़ी-बूटी खाते हैं। खैर अब सुपरस्टार अनिल कपूर ने खुद इन सभी सवालों का जवाब दिया और अपनी फिटनेस का राज खोला।

Anil Kapoor Fitness Tips : पिछले 40 सालों से अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर फिट और तंदुरुस्त हैं। भले ही वे अपनी उम्र से परे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस देखकर उनके पसीने छूट जाते हैं। आज भी कई युवा उनके शरीर और ऊर्जा को देखकर उन पर हैरान हो जाते हैं जो युवकों को भी शर्मसार कर देती हैं। कई लोगों को उनकी मुस्कान और हमेशा खुश रहना भी पसंद है। लेकिन उनके फैंस हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर उनकी फिटनेस का राज क्या है।

anil kapoor fitness,anil kapoor,anil kapoor fitness secret

Anil Kapoor Fitness: अनिल कपूर जवान दिखने के लिए क्या करते हैं?

अनिल कपूर अभी भी नियमित रूप से व्यायाम करते हैं। उनकी डाइट में भी हमेशा हेल्दी चीजें शामिल होती हैं। अनिल कपूर योग करते हैं। उन्हें हमेशा योग करते हुए देखा जाता है। उनकी ऐसी कई फोटोज भी वायरल हो चुकी हैं। जिसमें वे लोगों को योग के महत्व के बारे में समझाते हैं। उन्हें फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है। उनकी शर्टलेस फोटोज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह जिम भी करते हैं। उनके लिए जिम बहुत जरूरी है। इसलिए वे कम से कम दो घंटे जिम में बिताते हैं।

End of Feed