समय रहते पहचान लें इस गंभीर बीमारी के संकेत, वरना मां बनने का सपना नहीं हो पाएगा सच

Anemia causes of Female Infertility: किसी भी महिला के लिए मां बनना एक सपने से कम नहीं होता है। लेकिन बदलते लाइफस्टाइल और खानपान के कारण आज महिलाओं को मां बनने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं एक ऐसी बीमारी जो महिलाओं की फर्टिलिटी को प्रभावित कर सकती है।

आज महिलाओं में तेजी से बांझपन की समस्या देखने को मिल रही है। जिसका सबसे मुख्य कारण एनीमिया सामने आ रहा है। जी हां एनीमिया यानी खून की कमी एक ऐसी समस्या है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाएं प्रभावित हैं। अक्सर महिलाओं को एनीमिया होने पर आयरन युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है। एनीमिया यानी रेड ब्लड सेल्स का कम होना महिला को कंसीव करने में काफी दिक्कत पैदा करता है। आइए जानते हैं कैसे एनीमिया में महिलाओं की फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

difficulties in pregnancy

difficulties in pregnancy

1. अनियमित पीरियड्स

एनीमिया होने पर हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। जिसके चलते हमारे शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन की मात्रा ठीक से नहीं पहुंच पाती है। जिसका असर हमारी ओवरी पर भी पड़ता है और हमारा पीरियड साइकल अनियमित हो सकता है।

2. गर्भधारण में समस्या

एनीमिया होने पर हमारे शरीर में लिबिडो की मात्रा भी कम हो सकती है, जो हमारी रिप्रोडक्टिव हेल्थ को प्रभावित करती है। वहीं शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण आप थके हुए रहते हैं जिससे कंसीव करने में समस्या हो सकती है।

3. प्रसव के दौरान समस्याएं

यदि आप गर्भधारण कर भी लेती हैं तो एनीमिया आपको प्रसव के दौरान काफी परेशानी में डाल सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से मिसकैरेज का खतरा भी बढ़ जाता है।

एनीमिया के संकेत

  1. लगातार थकान रहना।
  2. दिल की घड़कनों का बढ़ा हुआ रहना।
  3. त्वचा और आंखों का पीलापन।
  4. सांस लेने में कठिनाई महसूस होना।
  5. नाखून में सफेद धब्बे दिखना।

खून की कमी दूर करने के उपाय

  • आयरन रिच फूड जैसे खट्टे फल, टमाटर और शिमला मिर्च का सेवन भरपूर करें।
  • अपनी डाइट में फॉलिक एसिड, आयरन और विटामिन-बी12 जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें।
  • इसके साथ ही बीन्स, पालक, केल, नट्स, सीड्स और टोफू आदि को अपनी डाइट में शामिल करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Feed