Zeenat Aman Ptosis eye disease: अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए शरीर के सारे अंगो का स्वस्थ्य रूप से काम करना आवश्यक होता है। ऐसे में आंख उन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अंगो में शामिल है, जिसके न होने पर आपको बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी ही कुछ दिक्कतों का सामना भारतीय सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान बीतें 40 सालों से कर रही थीं। हाल ही में जीनत ने आंखों से जुड़ी एक बीमारी की चपेट में आने की बात साझा की है।

Zeenat Aman eye injury
सोशल मीडिया पर जीनत ने बताया कि कैसे वे पिछले 40 सालों से पीटोसिस नामक आंख की एक बीमारी का शिकार हैं। जिसके चलते उनकी एक आंख की पलक धीरे धीरे बंद होती जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें देखने में दिक्कत होती है। यहां देखें आखिर पीटोसिस क्या होता है, इसका इलाज क्या है, जीनत अमान ने आंख की कौनसी सर्जरी करवाई है।
क्या होता है पीटोसिस? What is Ptosis meaning in hindi
पीटोसिस आंखों से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मरीज की आंखों की ऊपरी वाली पलकें झुकने लगती हैं और उसी के परिणामस्वरूप पेशेंट को चीजें धीरे धीरे करके धुंधली नजर आने लगती है और एक वक्त ऐसा आता है जब उसकी दृष्टि खराब हो जाती है। जीनत अमान को ये बीमारी 40 साल पहले लगी एक चोट के कारण हुई है। उसी चोट के कारण जीनत जी की दाहिनी आंख के आसपास की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा था।
पीटोसिस के लक्षण क्या हैं, Symptoms of Ptosis
- एक पलक का झुका हुआ नजर आना
- आंखों में पानी बढ़ जाना
- स्पष्ट देखने के लिए बार बार अपनी भौहें उठाना
- आपकी पलक कितनी तेजी से झुक रही है
- फोटे से तुलना करें कि, आंखें नेचुरली झुकी हैं या आप सिर्फ थके हुए हैं।
पीटोसिस के कारण क्या हैं, Causes of Ptosis
जीनत अमान को ये तकलीफ दशकों पहले लगी एक चोट के कारण पैदा हुई है। जिसका मतलब है कि, पीटोसिस उन मांसपेशियों की कमजोरी के कारण हो सकता है जो आपकी पलकों को ऊपर उठाने का और उन्हें नियंत्रण में रखने का काम करतीं हैं। इसी के साथ साथ कई मरीजों में ये दिक्कत जन्म के वक्त से भी शुरू हो सकती है। और कई मामलों में तो ये उम्र बढ़ने के साथ सही भी हो जाती है। इन कारणों के अलावा ऐसा मोतियाबिंद, चोट, आंख की सर्जरी, आंख का ट्यूमर, डायबिटीज, स्ट्रोक, मायस्थेनिया ग्रेविस, हॉर्नर सिंड्रोम के कारण भी हो सकता है।
इलाज क्या है? Ptosis Treatment
जीनत अमान ने पीटोसिस को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज किया है। हालांकि उन्होंने बताया कि, "वर्षों से, इस बीमारी के कारण मेरी पलक और भी अधिक झुक गई और कुछ साल पहले समस्या इतनी बढ़ गई कि मेरी दृष्टि में बाधा उत्पन्न होने लगी। मैं देख नहीं पाती थी।"
जीनत अमान ने कहा कि अभी वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं और उनकी दृष्टि में काफी सुधार हुआ है।
आंखों की स्थिति सही करने के लिए जीनत अमान ने सर्जरी करवाई है। वहीं अगर कोई सर्जरी नहीं करवाना चाहता, तो वे बैसाखी नाम के चश्मे भी पहन सकते हैं। जो आपकी पलक को ऊपर रखने में मदद करते हैं। हालांकि किसी भी प्रकार का इलाज करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और एक्सपर्ट्स की राय मानकर ही इलाज करवाएं।
