हेल्थ

Mint Leaves Benefits: पाचन तंत्र से लेकर अस्थमा तक से राहत दिलाने में कारगर है पुदीने की पत्तियां, जानें इसके अन्य फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 19, 2023, 08:40 AM IST

Mint Leaves Benefits: गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती जो स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत को भी फायदे पहुंचाए। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।

Image

Mint Leaves Benefits

Photo : iStock

Mint Leaves Benefits: गर्मियों में ऐसी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती जो स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत को भी फायदे पहुंचाए। इस मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। पुदीने की पत्तियां शरीर को ठंडक देने के साथ साथ कई बीमारियों से भी निजात दिलाता है। पुदीना विटामिन-स, प्रोटीन, मेंथोल, विटामिन-ए, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से मितली, जलन, गैस जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आज हम आपको पुदीने की पत्तियों का सेवन करने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।

पुदीने की पत्तियों के फायदे - Mint Leaves Benefits

पाचन तंत्र

एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर पुदीने की पत्तियां पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर साबित होता है। गर्मियों में पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पुदीना का पानी जरूर पिएं।

अस्थमा

पुदीना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अस्थमा की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद साबित होते हैं। अस्थमा के मरीजों को पुदीने की पानी से भाप लेने से काफी फायदा मिलता है।

सर्दी-जुकाम

पुदीने की पत्तियां सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होती है। विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर पुदीने की पत्तियां इंफेक्शन के खतरे को कम करती है।

सिर दर्द

पुदीने की खुशबू सिर दर्द को कम करने में मदद कर सकती है। ऐसे में सिर दर्द होने पर मिंट बाम ये मालिश करें। जल्द आराम मिलेगा।

वजन घटाने में सहायक

पुदीना की पत्तियां वजन घटाने में भी सहायक साबित होती है। वेट लॉस के लिए पुदीने से ड्रिंक तैयार करें और फिर इसमें नींबू का रस और काली मिर्च पाउडर मिलाएं। रोजाना खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article