हेल्थ

Malai Health Benefits: मलाई खाने के हैं कई फायदे, वजन कम करने से लेकर स्किन का ग्लो बढ़ाने तक में सहायक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 15, 2023, 12:20 PM IST

हर भारतीय किचन में दूध का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है। दूध पोषक से भरपूर होता है और सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि इसकी मलाई भी सेहत को कई फायदे पहुंचाती है।

Image

मलाई खाने के हेल्थ बेनिफिट्स

Malai Health Benefits: हर भारतीय किचन में दूध का इस्तेमाल कई तरह की चीजों में किया जाता है। दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है और सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि इसकी मलाई भी सेहत को कई फायदे पहुंचाती है। मलाई के सेवन को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलत धारणाएं हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि मलाई का सेवन सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन ये बात जानकर आपको बहुत आश्चर्य होगा कि दूध की मलाई स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाती है। कई लोग मलाई को फैटी समझकर इसका सेवन करने से बचते हैं लेकिन आज हम आपको मलाई के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फायदे जान आप भी जरूर करेंगे इसका सेवन।

मलाई खाने के हेल्थ बेनिफिट्स

पोषक तत्वों से भरपूर

मलाई कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, डी और ई जैसे विटामिन्स होते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। मलाई कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है, जो शरीर को हेल्दी और एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।

त्वचा के लिए

मलाई में हेल्दी फैट और प्रोटीन पाए जाते हैं जो स्किन को कोमल और चमकदार बनाता है।

हड्डियों के लिए

कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होने की वजह से मलाई हड्डियों को मजबूत बनाता है। ऐसे में नियमित रूप से मलाई का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

दिमाग के लिए

मलाई ब्रेन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मलाई में भरपूर मात्रा में सैचुरेटेड फैट होती है, जो ब्रेन सेल्स की संरचना और उनके सही फंक्शन में फायदेमंद है।

वजन मैनेज करे

कई लोगों का ये मानना है कि मलाई में फैट होता है और इसके सेवन से काफी तेजी से वजन बढ़ता है। लेकिन अगर इसका कम मात्रा में सेवन किया जाए तो वेट मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article