हेल्थ

Hing Ke Fayde: खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ सेहत का खजाना है हींग, जानें क्या हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2023, 08:11 AM IST

हींग आयुर्वेदिक इलाज में भी काम आता है। हींग के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको हींग खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

हींग खाने के फायदे

Hing Ke Fayde: भारतीय किचन में आपको कई ऐसे मसाले मिल जाएंगे जिन्हें सेहत का खजाना कहा जाता है। इन्हीं में से एक है हींग। औषधीय गुणों से भरपूर हींग का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है हींग सेहत का खजाना भी है। हींग आयुर्वेदिक इलाज में भी काम आता है। हींग के कुछ स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको हींग खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

सेहत के लिए हींग के क्या फायदे हैं? - Benefits of Hing

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

हींग में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। नियमित रूप से हींग का सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को हींग का सेवन करना चाहिए।

अस्थमा

एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरस और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हींग अस्थमा और अन्य सांस संबंधी परेशानियों जैसे ब्रोंकाइटिस और सूखी खांसी से निजात दिलाता है। अस्थमा की समस्या को दूर करने के लिए गर्म पानी में हींग को घोलकर पिएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

पीरियड के दर्द में राहत

हींग में नेचुरल ब्लड थिनिंग कंपाउंड पाए जाते हैं जो पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाने में हींग बेहद कारगर माना जाता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए।

सिरदर्द

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हींग ब्लड वेसेल्स की सूजन को कम करते हैं, जिससे सिरदर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। सिरदर्द की समस्या होने पर एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाक पिएं। जल्द आराम मिलेगा।

डाइजेशन

हींग एक नेचुरल कार्मिनेटिव के रूप में काम करता है। इसके सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। हींग के सेवन से पेट फूलना, सूजन और अन्य पाचन संबंधी परेशानियों को कम किया जा सकता है। ऐसे में खाने में हींग का इस्तेमाल जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article