पकाने से पहले हमेशा भिगोकर रखनी चाहिए ये चीजें, सेहत को मिलते हैं दोगुने फायदे, आयुर्वेद के अनुसार इतनी देर भिगोना जरूरी

Foods To Soak Before Eating In Hindi: भोजन का स्वाद जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी है उसकी गुणवत्ता और पाचन क्षमता। आयुर्वेद हमें यही सिखाता है कि अगर हम कुछ आसान आदतें अपनाएं- जैसे कि खाना पकाने से पहले सही समय तक भिगोना तो हम अपने शरीर को बेहतर पोषण दे सकते हैं। यहां जानें कौन से फूड्स को खाने से पहले भिगोना जरूरी है।

Foods To Soak Before Eating In Hindi: हम अक्सर खाना बनाते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते कि उसे कैसे तैयार किया गया है। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पकाने से पहले जरूर भिगोना चाहिए। ऐसा करने से ना सिर्फ उनकी पौष्टिकता बढ़ती है, बल्कि शरीर उन्हें आसानी से पचा भी पाता है।

Foods To Soak Before Eating In Hindi

Foods To Soak Before Eating In Hindi

दरअसल, कुछ फूड्स में फाइटिक एसिड, लेक्टिन्स और एंजाइम इनहिबिटर्स जैसे तत्व होते हैं जो पाचन में बाधा डालते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण को कम कर देते हैं। इसलिए अगर इन चीजों को सही समय तक भिगोकर पकाया जाए, तो शरीर को इससे दुगना फायदा मिलता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे फूड्स शेयर किए हैं, जिन्हें भिगोए बिना नहीं खाना चाहिए। यहां जानें इनके बारे में...

End of Feed