बेटी आराध्या को डेली ये खास फल देती हैं ऐश्वर्या, बच्चों की हाइट बढ़ाने में ऐसे करता है मदद

Avocado Fruit Benefits For Children In Hindi: ऐश्वर्या बेटी की ग्रोथ के लिए शुरुआत से ही उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिलाती थीं, जिन्होंने आराध्या की तेजी से हाईट बढ़ाने में मदद की। इनमें एक खास फल भी ही, जिसे ऐश्वर्या बेटी आराध्या की डाइट में जरूर शामिल करती हैं। बच्चे की हाई बढ़ाने के लिए आप भी खिलाएं ये फल।

Avocado Fruit Benefits For Children In Hindi: जब बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शारीरिक विकास की बात आती है, तो पेरेंट्स हमेशा उन्हें अच्छी-अच्छी खाने के लिए देते हैं। सेलिब्रिटीज हो या आम पेरेंट्स, अपने बच्चे के लिए वे किसी भी चीज की कमी नहीं रखते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे स्वस्थ रहें और उनका शारीरिक विकास अच्छी तरह से हो। उनकी लंबाई तेजी से बढ़े। लेकिन आम पेरेंट्स अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि आखिर बच्चों की बेहतर ग्रोथ के लिए उन्हें क्या-क्या खिलाना चाहिए। इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस और आराध्या की मम्मी के नुस्खे आजमा सकती हैं। उनकी बेटी आराध्या की ग्रोथ ने सभी को हैरान कर दिया है कि आखिर इतनी कम उम्र में उनकी हाईट और शरीर की ग्रोथ इतनी जबरदस्त कैसे हुई। आपको बता दें कि ऐश्वर्या बेटी की ग्रोथ के लिए शुरुआत से ही उन्हें कुछ ऐसी चीजें खिलाती थीं, जिन्होंने आराध्या की तेजी से हाईट बढ़ाने में मदद की। इनमें एक खास फल भी ही, जिसे ऐश्वर्या बेटी आराध्या की डाइट में जरूर शामिल करती हैं। आराध्या नियमित इस फल का सेवन करती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या बेटी को रोज एवोकाडो जरूर खिलाती हैं। बच्चों की बेहतर ग्रोथ और हाइट बढ़ाने में यह फल कैसे लाभकारी है, इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं।

Avocado Benefits For Children

Avocado Benefits For Children

बच्चों के लिए एवोकाडो खाने के फायदे - Avocado Benefits For Children In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार, एवोकाडो एक पोषण से भरपूर फल है। इसे बच्चों को खिलाने से उनके शरीर को जरूर पोषण मिलता है, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए आवश्यक है। ये हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ 20 जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन ए, डी, ई और के आदि जैसे विटामिन्स होते हैं। यह फल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। यह बच्चों के कई तरह से फायदेमंद है जैसे,

End of Feed