इस अवस्था में शरीर के लिए और खतरनाक हो जाता है वायु प्रदूषण, जानें औरतों और मर्दों में से किसे करता है ज्यादा प्रभावित

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 22, 2023, 06:55 PM IST

Air Pollution: ‘ईक्लिनिकल मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित यह नवीनतम शोध, विशेष रूप से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं में वायु प्रदूषण और अस्थि खनिज घनत्व के बीच संबंध का पता लगाने वाला तथा हड्डी के परिणामों पर वायु प्रदूषण मिश्रण के प्रभावों का पता लगाने वाला पहला शोध है।

Air Pollution: वायु में नाइट्रस ऑक्साइड जैसे प्रदूषक तत्वों का स्तर बढ़ने से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं की हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अमेरिका स्थित ‘कोलंबिया विश्वविद्यालय मेलमैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ’ के वैज्ञानिकों ने पाया कि नाइट्रस ऑक्साइड (एनओ) का असर सामान्य महिलाओं की तुलना में रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं की कटि-कमर के लिए दोगुना हानिकारक होता है।

womens bones

अलग-अलग प्रदूषक तत्वों पर पूर्व में किये गये अध्ययनों ने वृद्ध व्यक्तियों में अस्थि खनिज घनत्व, ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे और फ्रैक्चर पर प्रतिकूल प्रभाव के संकेत दिये थे। ‘ईक्लिनिकल मेडिसिन’ पत्रिका में प्रकाशित यह नवीनतम शोध, विशेष रूप से रजोनिवृत्त हो चुकी महिलाओं में वायु प्रदूषण और अस्थि खनिज घनत्व के बीच संबंध का पता लगाने वाला तथा हड्डी के परिणामों पर वायु प्रदूषण मिश्रण के प्रभावों का पता लगाने वाला पहला शोध है।

End of Feed